शहर की 3 सडकें बनेंगी ‘नो टालरेंस रोड‘ निगमायुक्त की अध्यक्षता में यातायात समीक्षा बैठक आयोजित
ग्वालियर शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर और सुचारु बनाने के लिए नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा की अध्यक्षता में आज यातायात समीक्षा बैठक का आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न यातायात सुधार से संबंधित विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गई तथा सभी अधिकारियों से सुझाव लिए गए। प्रारंभिक तौर पर शहर की 3 प्रमुख सडकों को नो टालरेंस रोड (बाधारहित सडक) बनाने का निर्णय लिया गया।बाल भवन में आयेाजित बैठक में यातायात सुधार से संबंधित विभिन्न विन्दुओं पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए गए। बैठक में शहर की प्रमुख 3 सडकों को सुगम यातायात के लिए बाधा रहित रोड बनाने का निर्णय लिया गया।
3 प्रमुख सडकों को नो टालरेंस रोड
जिसमें नदीगेट से इंदरगंज चौराहे तक, तानसेन होटल से राजमाता चौराहे तक एवं 7 नम्बर चौराहे से बारादरी चौराहे तक की सडकें शामिल की गई हैं। निगमायुक्त ने निर्देश दिए कि इन तीनों सडकों पर प्रोपर रोड मार्किंग, साइनेज, नो पार्किंग के बोर्ड सहित अन्य ठेला अथवा अस्थाई अतिक्रमण रहित बनाया जाए। बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था के सुधार के लिए निगमायुक्त ने निर्देश दिए कि नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी द्वारा बनाई गई विभिन्न मल्टीलेवल पार्किंग एवं स्मार्ट पार्किंग में ही संबंधित क्षेत्र के वाहन खडें हों, इसका कडाई से पालन होना चाहिए। साथ ही विभिन्न सडकों को यातायात की सुगमता के लिए आवश्यकतानुसार पेंचरिपेयरिंग करने के निर्देश मुख्य समन्वयक अधिकारी को दिए तथा चौराहों एवं तिराहों पर उचित प्रकाश के निर्देश कार्यपालन यंत्री विद्युत को दिए गए।
बैठक में अन्य बिन्दुओं पर भी चर्चा की गई तथा सभी अधिकारियों के सुझाव सुने गए। बैठक में एडीएम रिंकेश वैश्य, अपर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव, मुकुल गुप्ता, एडीशनल एसपी हितिका वासल, ट्रेफिक डीएसपी आरएन त्रिपाठी, जेडी टीएनसीपी व्ही के शर्मा, अधीक्षण यंत्री जेपी पारा, मुख्य समन्वयक अधिकारी प्रेम पचौरी, कार्यपालन यंत्री देवीसिंह राठौर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

