सिंधिया के केन्द्रीय मंत्री बनाये भाजपा कार्यालय पर बंटी मिठाई
ग्वालियर. मोदी सरकार में ग्वालियर-चम्बल अंचल की शान ज्योतिरादित्य सिंधिया को केन्द्रीय मंत्री बनाये जाने पर ग्वालियर समेत अंचल में सिंधिया समर्थक भाजपाईयों में गजब का उत्साह है। बुधवार की रात बीजेपी कार्यालय पर मिठाईया बांटी गयी और इतना ही नहीं समथ्रकों ने एक दूसरे को बधाईयां देकर खुशियां मनाई है पर इस खुशी में भाजपा के अन्य एक मंत्री के करीबी और पुराने भाजपा नेतागायब रहे है, पर सिंधिया समर्थकों का उत्साह देखने लायक था। ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस से भाजपा में आये समर्थक समझते हैं कि सिंधिया के मंत्री बनने के बाद अंचल समेत प्रदेश में उनका कद बढ़ेगा और इससे उनके समर्थकों को भी बजन मिलेगा।
खुशी में शामिल नहीं हुआ दूसरा खेमा
सिंधिया के मंत्री बनने के साथ ही अंचल में एक नई राजनीति का आगाज हुआ है। सभी जानते हैं कि अंचल से नरेन्द्र सिंह तोमर पहले ही केन्द्रीय मंत्री हैं। अब सिंधिया के केन्द्रीय मंत्री बनने से अंचल के भाजपा नेता दो खेमों में बंटना स्वभाविक है। बुधवार शाम को सिंधिया के मोदी सरकार में केन्द्रीय मंत्री बनने पर वही भाजपा नेता खुशियां मनाते नजर आए हैं जो सिंधिया के साथ भाजपा में आए हैं या सिंधिया समर्थक हैं। पर इस अवसर पर वह सारे नेता गायब रहे हैं जो दूसरे खेमे के माने जाते हैं। अब आगे देखते हैं कि अंचल में यह राजनीति क्या रंग लाती है।

