व्यापार मेला में बढ़ती सैलानियों की भीड़
ग्वालियर. व्यापार मेला का 25 दिसम्बर को औपचारिक शुभारंभ हो चुका है लेकिन इसका विधिवत शुभारंभ केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कर कमलों से किया जायेगा और इसके बाद ही वाहनों के रजिस्ट्रेशन में छूट का लाभ मिलेगा। यहां अभी भी दुकानें और शोरूम लगाने का काम जारी है। रविवार की छुट्टी और नये वर्ष के चलते व्यापार मेला में बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे। यहांा खान-पान की दुकानें समेत झूला सेक्टर में बच्चों के झूले लगने के बाद से सैलानियों का पहुंचना शुरू हो गया है। सैलानी खान-पान के साथ-साथ झूले का लुफ्त ले रहे हैं। परिजनों के साथ पहुंचे सैलानियों ने पापड़-खजला, भेलपुरी, सॉफ्टी और गनशॉट आदि का भी मजा लिया। इसके साथ ही फुटपाथ पर भी सामान बेचने वाले मेला पहुंच गये हैं।
सबसे अधिक भीड झूला सेक्टर में ही देखने को मिलती है। नये वर्ष दिन शहरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिली। सबसे अधिक भीड़ झूला सेक्टर में देखने को मिल रही हैं। मेला में बढ़ती सैलानियों की संख्या को देखते हुए पुलिस ने दोपहर 3 बजे के बाद मेला में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी।

