विशाल भंडारा-करहधाम मंदिर पर चल रहे विशाल भंडारे में पहुंचे लाखों लोग
ग्वालियर. मुरैना के प्रसिद्ध करहधाम मंदिर पर पटियावाले बाबा यानी रामरतनदास जी महाराज की 64वीं वर्षी मनाई जा रही है। इस कार्यकम्रम का नाम सिय-पिय मिलन रखा गया है। यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। यहां गुरूवार को 2 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की बात कही जा रही है। पिछले एक सप्ताह से चल रहे इस कार्यक्रम में प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। यहां विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। दिन रात भजन संगीत चलता रहता है। देश के कोने-कोने से श्रद्धालु यहां आ रहे हैं। यहां आने वाले श्रद्धालुओं में हर उम्र के लोग शामिल हैं।
ट्रैक्टरों व वाहनों से पहुंच रहे लोग
यहां सबसे आने वाले श्रद्धालुओं में सबसे ज्यादा भीड़ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में है। कुछ लोग तो यहां पिछले एक सप्ताह से रूके हुए हैं। यह लोग पूरा समय भजन कीर्तन में लगाते हैं और यहीं पर रह रहे हैं।
दिन -रात बजती है सीताराम-राधेश्याम की धुन
यहां दिन रात सीताराम-राधेश्याम की धुन बजती रहती है। पटिया वाले बाबा के नाम से प्रसिद्ध संत रामरतनदास महाराज मुरैना में घर-घर पूजे जाते हैं। यहां के लोगों में बाबा के प्रति अगाध श्रद्धा है।

