NewsUncategorized

विजय दिवस पर पुलिस बैंड ने प्रस्तुत किये देशभक्ति पूर्ण गीत

ग्वालियर. बांग्लादेश और भारत के प्रतिनिधिमंडल 16 दिंसबर 1971 के युद्ध को याद करते हुए आज के दिन हर साल विजय दिवस मनाते हैं। पाकिस्तान पर बांग्लादेश और भारत की यह एक साझा जीत थी और इसी के बाद ढाका एक स्वतंत्र देश की स्वतंत्र राजधानी के रूप में उभरा था। विजय दिवस के मौके पर महाराज बाड़े पर ग्वालियर पुलिस के द्वारा शाम 5 बजे पुलिस बैण्ड का आयोजन किया गया। भारी तादाद में जनता की मौजदूगी में पुलिस बैंड ने विजय दिवस पर देश भक्ति पूर्ण गीत प्रस्तुत किये गये।
इस अवसर पर आई जी अरबिंद सक्सैना, कलेक्टर रूचिका चौहान, एसपी धर्मवीर यादव,एएसपी कृष्ण लालचंदानी, आयुष गुप्ता, आईआर रणजीत सिंह सिकरबार समेत गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *