लूट के अपराधियों के पकड़े जाने तक जारी रहेगा धरना, 15 उपनगर ग्वालियर और 16 लश्कर के सराफाबाजार में धरना देंगे व्यापारी
ग्वालियर. सोना-चांदी व्यवसाईयों के साथ लूट की घटनाओं के विरोध में मुरार के सराफा बजार में सराफा सघ के व्यापारियों ने बुधवार की सुबह 10 से 12 बजे तक धरना देकर पुलिस की लापरवाही और उदासीनता के विरूद्ध आक्रोश व्यक्त किया।
चेम्बर के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने कहा है कि हमारा धरना जारी रहेगा । गुरूवार को उपनगर ग्वालियर के सराफाबाजार में 10 से 12 बजे तक और इसी तरह से लश्कर के सराफाबाजार में 10 से 12 बजे के बीच रहेगा। 17 फरवरी को चैम्बर भवन में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी है। समीक्षा बैठक में आगे के आन्दोलन रूपरेखा तैयार की जायेगी। यदि इसके पूर्व पुलिस द्वारा अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाता है तब आन्दोलन समाप्त करने पर विचार किया जायेगा। आज माहौल में जिस तरह से अपराधियों से व्यापारी परेशान हैं इससे व्यापारा करना मुश्किल हो रहा है।
चेतावनी- अपराधियों की गिरफ्तारी पर ही समाप्त होगा धरना
व्यापारियों के साथ लूट की घटनाओं का व्यापारी वर्ग अब साफतौर पर पुलिस प्रशासन पर कार्यवाही के लिये दबाव बन रहता है । मुरैना के बाद बुधवार की सुबह मुरार में व्यापारियों का धरना प्रदर्शन किया और आने वाले 2-3 दिन में लगातार धरना प्रदर्शन करने की रणनीति है। इस धरना-प्रदर्शन के साथ एसपी को ज्ञान सौंप कर कार्यवाही की मांग करेंगे। व्यापारियों का साफ कहना है कि जब तक अपराधियों को पकड़ा नहीं जाता है तब तक व्यापारी अपना धरना समाप्त नहीं करेंगे। चाहे इसके लिये उन्हें किसी भी हद तक जाना पड़े।
पुलिस पर कसा तंज -यदि आईपीएस और मंत्री के साथ घटना घटी होती तो 2 दिन में आरोपी पकड़ लिये जाते
प्रवीण अग्रवाल ने मुरैना एसपी को मंगलवार की शाप ज्ञापन सौंपते समय कहा था कि यदि ऐसी घटनायें आईपीएस अधिकारी, मंत्री या उसकी पत्नी के साथ ऐसी घटना होती है तो सायबर क्राइम जैसी घटना के आरोपी 2 दिन में पकड़ लिये जाते है। एसपी साहब यह कौन सी मशीन है उसी मशीन से हमारी भी जांच करवा दीजिये।

