Newsमप्र छत्तीसगढ़

लूट की कहानी निकली हनीट्रैप, 2 महिलाओं और 1 पुरूष ने व्यापारी से 12 लाख की सोने की ज्वेलरी और कड़े उतरवाये

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे मामले का खुलासा किया।ग्वालियर. शहर में दिनदहाड़े लूट की वारदात का मामला जांच में कुछ और ही निकला है। कोटा के ऑटो स्पेयर पार्ट व्यापारी भरत भूटाने ने गुरूवार की दोपहर पड़ाव थाना इलाके स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास 3 नकाबपोश बदमाशों द्वारा लगभग 12 लाख रूपये की सोने की ज्वेलरी लूटने की शिकायत की थी। जांच के बीच सामने आया है कि व्यापारी घटनास्थल के पास की एक मल्टी की चौथी मंजिल पर स्थित फ्लैट में गया था। वहां 2 महिलायें और एक पुरूष निवास करते हैं। व्यापारी रीता नाम की महिला से मिलने पहुंचा था। जहां हनीट्रेप के जरिये उससे गहने उतरवा लिये गये।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे मामले का खुलासा किया, पूछताछ में फरियादी ने भी अपनी गलती स्वीकार करते हुए बताया कि वह घबरा गया था। इसलिये पुलिस को लूट की झूठी कहानी सुना दी थी। भरत भुटानी ने पुलिस को बताया था िकवह 27 फरवरी को कोटा से ग्वालियर आये थे। वह यहां होली पर आदर्श रामलीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला में शामिल होने के लिये पहुंचे थे। व्यापारी ने पिछले 8 वर्षो से इस रामलीला में विभिन्न महापुरूषों के किरदार निभाते आ रहे हैं। पड़ाव थाना टीआई शैलेन्द्र भार्गव ने बताया कि व्यापारी ने थाने आकर शिकायत की थी। मामले की गंभीरता से लेते इसकी जांच की जा रही है।
पहले पीड़ित व्यापारी भरत भुटानी (निवासी 157 राजीव गांधी नगर, कोटा) ने पुलिस को बताया था कि गुरुवार को मैं तानसेन नगर में रहने वाले अपने एक व्यापारी मित्र से मिलने के लिए एक्टिवा से जा रहा था। तभी रास्ता भटकने के कारण मैं रेलवे पटरी की तरफ चला गया। जहां पहले से ही मौजूद 3 नकाबपोश बदमाशों ने मुझे निशाना बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al virüsbet medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet slot oyna perabet perabet giriş hiltonbet perabet perabet perabet betnano holiganbet galabet kalebet holiganbet kingbetting kingbetting giriş lunabet lunabet giriş rulobet betpas atlasbet