LatestNewsराजनीतिराज्य

रेलवे स्टेशन पुर्नविकसित कार्य-रेलवे र्क्वाटरों की तुड़ाई का काम शुरू, कर्मचारियों के लिये 3 ऑवासीय टॉवर बनाये जायेंगे

ग्वालियर. रेलवे स्टेशन को पुर्नविकसित करने के पहले पुराने र्क्वाटरों की तुड़ाई का काम शुरू कर दिया गया है। प्लेटफार्म नम्बर 1 की ओर बने र्क्वाटर, आरपीएफ थाना, रेलवे मजिस्ट्रेट न्यायालय और तानसेन एरिया के र्क्वाटरोंको तोड़कर रेलवे स्टेशन को पुर्न विकसित किया जाना है। रेल प्रशासन ने 98 संपत्तियों को चिन्हित किया है। जिनकी तुड़ाई की जानी है और इसके साथ ही पेड़ काटने का काम भी शुरू हो चुका है।
आपको बता दें कि स्टेशन के विकास में 213 पेड़ काटे जाने हैं। हालांकि रेलवे स्टेशन को पुर्न विकसित करने के काम का शिलान्यास रेलमंत्री के हाथों करवाने की तैयारी चल रही है। पहले 3 जनवरी फिर 6 जनवरी को कार्यक्रम कराने की योजना थी। लेकिन 3 जनवरी निकल चुकी है। अब 6 जनवरी को शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर असमंजस है। झांसी मण्डल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया है कि रेलवे स्टेशन के पुर्नविकसित करने के काम का शिलान्यास को लेकर अभी तारीख तय नहीं है। पुराने आवासों की तुड़ाई का काम शुरू कर दिया गया है।
कर्मचारियों के लिये 3 आवासीय टॉवर
रेलवे आवास तोड़ने के बाद 4 कार्यालय व 3 आवासीय टॉवर बनाये जायेंगे। आवासीय टॉवर में रेलवे के 101 परिवारों के रहने की व्यवस्था होगी। जबकि ग्राउण्ड फ्लोर पर पार्किंग रहेगी। कार्यालय 2 मंजिला बनाये जायेंगे। जबकि कर्मचारियों के रहने के लिये जो टॉवर बनेगा वह 7 मंजिला होगा। कार्यालय की बिल्डिंग में जीआरपी, आरपीएफ, रेलवे मजिस्ट्रेट कोर्ट, डिप्टी सीई ऑफिस, इलेक्ट्रिक विंग, एमएंडटी आदि शिफ्ट किए जाएंगे। रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने के लिए 462.79 करोड़ रुपए का टेंडर हैदराबाद की कंपनी केपीसी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड को आवार्ड किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet matbet holiganbet lunabet lunabet giriş atlasbet grandpashabet grandpashabet betcio holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş betcio betcio virusbet medusabahis giriş perabet giriş matbet giriş holiganbet giriş pashagaming pashagaming giriş ultrabet ultrabet giriş perabet galabet perabet