निगम मुख्यालय का निगमायुक्त ने किया निरीक्षण, अनुपस्थित मिले कर्मचारियों कार्यवाही पर करने के निर्देश
ग्वालियर – नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने आज सुबह नगर निगम मुख्यालय का 11 बजे निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान काफी संख्या में कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इसके साथ ही नगर निगम आयुक्त को कर्मचारियों एवं अधिकारियों के कक्ष में नाम पट्टिका लगी नहीं मिली, नगर निगम आयुक्त ने सभी कर्मचारियों को समय पर आने के निर्देश दिए हैं, साथ ही नाम पट्टिका लगाने के निर्देश जारी किए हैं।
नगर निगम आयुक्त ने लेखा शाखा, सामान्य प्रशासन विभाग एवं सम्पत्तिकर विभाग का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर निगम आयुक्त को लेखा शाखा में पूजा मेहकाली सहायक लेखा अधिकारी, दीपक जैन सहायक लेखा पाल, वैदहीषरण श्रीवास्तव विनियमित, मुकेश नागर विनियमित, बीनू शर्मा विनियमित, अनुपम शर्मा आउटसोर्स तथा सामान्य प्रशासन विभाग में संतोष शर्मा, राजश्री शर्मा लिपिक, हिमांशी शर्मा आउटसोर्स अनुपस्थित पाये जाने पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

