‘रेपिस्ट’ महंत की शरण में संतरी से मंत्री तक:गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, उच्च शिक्षा मंत्री से लेकर अफसरों तक के साथ फोटो
रीवा. रीवा का ‘रेपिस्ट’ महंत सीताराम दास उर्फ समर्थ त्रिपाठी रसूखदारों में शामिल है। प्रदेश के संतरी से लेकर मंत्री तक उसकी चरण वंदना करते थे। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव और विधानसभा स्पीकर गिरीश गौतम के साथ भी उसके फोटो हैं। कई बड़े पुलिस अफसरों के साथ भी नजर आया है। महंत उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश के बड़े नेताओं, अफसरों के संपर्क में था। इसी रसूख के बलबूते वह छोटे सरकारी कर्मचारी और लोगों को धमकाता भी था। इन फोटोज को वह सोशल मीडिया पर भी अपलोड करता था। इन तस्वीरों को देखकर आप रेपिस्ट महंत की अय्याशी से लेकर रसूख तक का अंदाजा लगा सकते हैं। देखिए रेपिस्ट महंत का तस्वीरनामा।
महंत सीताराम दास ने गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को श्रीरामचरित मानस भेंट की थी। उसने यह फोटो फेसबुक आईडी पर शेयर की। यह फोटो गृहमंत्री के निवास की बताई गई है।
उच्च शिक्षामंत्री मोहन यादव के साथ रेपिस्ट महंत। ये फोटो भी उसने फेसबुक वॉल पर शेयर की। इस तरह के फोटो सोशल मीडिया पर डालकर प्रचार करता था।
सीताराम को उत्तरप्रदेश के गोंडा जिले में रामजानकी मंदिर का महंत जब बनाया गया, तो उस समय भाजपा के पूर्व सांसद और श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष रहे रामविलास वेदांती मौजूद रहे।
विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम को महंत ने शॉल पहनाई। महंत के सामने गौतम हाथ जोड़कर झुक कर खड़े हो गए।
महंत का रसूख ऐसा था कि हथियारों के साथ पुलिसकर्मी उसकी सुरक्षा में तैनात रहते थे।
महंत के मध्यप्रदेश समेत दूसरे राज्यों के मंत्रियों से भी नजदीकियां थीं। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद के साथ भी उसकी तस्वीर है।
रीवा के एसपी नवनीत भसीन के साथ भी महंत ने फोटो शेयर किया है। इसमें महंत एसपी का तिल करते दिख रहा है।
महंत ने सोशल मीडिया पर एक महिला के साथ भी फोटो शेयर किया है। ये महिला उसकी मित्र बताई जा रही है। इसकी पुलिस पड़ताल कर रही है।

