Newsराजनीतिराज्य

रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन के खिलाफ, 13 ट्रेक्टर-ट्रॉलियां व एक लोडर जब्त

ग्वालियर – रेत के अवैध भण्डारण व परिवहन के खिलाफ जिले में बुधवार को बड़ी कार्रवाई की गई है। जिला प्रशासन एवं खनिज विभाग की टीम ने रेत के अवैध परिवहन में लिप्त 13 ट्रेक्टर ट्रॉली, एक लोडर जब्त किया है। साथ ही अवैध रूप से भण्डारित लगभग 50 घन मीटर रेत जब्त किया गया है।
जिले के भ्रमण पर निकलीं कलेक्टर रुचिका चौहान के संज्ञान में यह बात आई थी कि बड़ागांव हाईवे पर गणेशपुरा तिराहे के समीप अवैध रूप से रेत भण्डारित कर ट्रेक्टर ट्रॉलियों द्वारा अवैध परिवहन कराया जा रहा है। कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम मुरार अशोक चौहान एवं जिला खनिज अधिकारी के नेतृत्व में संयुक्त टीम मौके पर पहुँची और ट्रेक्टर ट्रॉलियाँ एवं अवैध रेत जब्त करने की कार्रवाई की।
जब्त किए गए 13 ट्रेक्टर ट्रॉलियां व एक लोडर पुलिस अभिरक्षा में खड़े कराए गए हैं। साथ ही इस अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ खनिज अधिनियम तथा अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के लिये गई टीम में तहसीलदार मस्तराम गुर्जर, जिला प्रशासन, खनिज व पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *