रूपल हत्याकांड-बाथरूम में लाश और बन्द मोबाइल, सीसीटीवी फुटेज से खुली एयर होस्टेस की मर्डर का रहस्य
मुंबई. 23 वर्षीय साली की वह कमसिन लड़की कामयाबी के आसमान में उड़ान भरना चाहती थी। वह बादलों में उड़ना चाहती थी। वह एयरहोस्टेस बनने का ख्वाब देखती थी। जो अब पूरा हो चुका था। वह मुंबई में एक एयरलाइन के साथ ट्रेनी एयरहोस्टेस के तौर पर काम करने लगी थीं सब कुछ ठीक चल रहा था। लेकिन रविवार को को अचानक उसने फोना उठाना बन्द कर दियिा। न वह घरवालों को फोन कर रही थी न उसके फोन कॉल्स रिसीव कर रही थी। इसके बाद घरवालों ने मुंबई में रहने वाले एक परिचित से मदद मांगी और उसके बाद जो खुलासा हुआ, उसने पूरे परिवार के होश उड़ा दिये।
वो फ्लैट छत्तीसगढ़ की रहनेवाली 23 साल की एक लड़की रूपल ओगरे ने किराए पर ले रखा था, जो एक ट्रेनी एयरहोस्टेस थी. वो फ्लैट में अपनी कजिन के साथ रहती थी. लेकिन इत्तेफाक से उसकी कजिन उस वक्त अपने होम स्टेट यानी छत्तीसगढ़ गई हुई थी और रूपल फ्लैट में अकेली थी. ऐसे में उसके फोन नहीं उठाने पर घरवालों का परेशान होना लाजिमी था.
दरवाजा अंदर से बंद था
मुंबई के अंधेरी ईस्ट का मरोल इलाका एनजी को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी के फ्लैट्स के आम दिनों की तरह सब नॉर्मल था। लेकिन रविवार 4 सितम्बर की रात 10 बजते -बजते उस सोसायटी में हड़कंप मच चुका था। एक फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद था और कई बार डोर बेल बजाने पर भी अंदर से कोई आवाज नहीं आ रही थी। ऊपर से इस फ्लैट में जो लड़की रहती थी। उसका फोन भी लगातार अन आनसर्ड आ रहा था। यानी को फोन नहीं उठा रही थी।
रूपल के फ्लैट पर बहन ने भेजा था दोस्त
घरवालों के उसे कई बार कॉल करने के बावजूद जब उसने कोई रिस्पांस नहीं दिया, तो उसकी कजिन ऐश्वर्या ने मुंबई में ही रहने वाले अपने एक दोस्त को एनर्जी को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी में जा कर रूपल के बारे में पता करने को कहा। रूपल के फ्लैट पर पहुंचे लड़के को रात लगभग10 बजे भी जब अन्दर को कोई जबाव नहीं मिला तो उसने एक की मेकर यानी चाबी बनाने वाली की मदद ली और डुप्लीकेट चाबी की मदद से उसके फ्लैट का दरवाजा खोल दिया।

