Uncategorized

रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव- निवेशक, पर्यटन व्यवसाई, होटल इंडस्ट्री के 400 लोग हो रहे शामिल, कल सीएम होंगे शामिल

दो दिवसीय रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव का शुभारंभ। दूसरे व अंतिम दिन सीएम होंगे शामिल। - Dainik Bhaskar

ग्वालियर. दो दिवसीय रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव 2025 का आयोजन आज से होने जा रहा है। यह कार्यक्रम कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित किया जायेगा। जिसमें देशभर में 400 से अधिक निवेशक, पर्यटन व्यवसाई, दूर ऑपरेटर्स, होटल इंडस्ट्री के कर्मचारी औरअन्य हितधारक शामिल होंगे। कॉन्क्लेव के पहले दिन ग्वालियर चम्बल और संभाग के प्रमुख पर्यटनस्थलों पर प्रदर्शन किया जायेगा। निवेशकों द्वारा इन पर चर्चा की जायेगी।
कर्यक्रम का शुभारंभ शाम 6 बजे होगा। दूसरे और अंतिम दिन 30 अगस्त सीएम डॉ. मोहन यादव, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह तोमर उपस्थित रहेंगे और साथ ही संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्र,स्वतंत्र प्रभार धमेन्द्र लोधी और अभिनेता पीयूष मिश्रा भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम के सामने पर्यटन इंडस्ट्री में निवेश को लेकर करार किय जायेंगे। एमपी पर्यटन विभाग ने संभावना जताई है। कि इस कॉन्क्लेव से करीब 4 हजार करोड़ रूपये का निवेश आकर्षित किया जा सकता है।
कॉन्क्लेव से पूर्व सोशल मीडिया ब्लॉगर्स की बैठक
कॉन्क्लेव से पहले ग्वालियर-चम्बल अंचल के सोशल मीडिया ब्लॉगर्स की एक विशेष बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य अतिथि वेब सीरीज पंचायत के अभिनेता फैसल मलिक रहे। बैठक का उद्देश्य ग्वालियर चम्बल और सागर अंचल के प्रमुख पर्यटन स्थलों को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रमोट करना और ब्लॉगर्स को पर्यटन विभाग से जोड़ना था। बैठक में उपस्थित ब्लॉगर्स को मोमेंटो और गिफ्ट दिये गये और उन्होंने इस दौरान सवाल-जवाब भी किये।
“टाइमलेस ग्वालियर: इकोज ऑफ कल्चर, स्पिरिट ऑफ लेगेसी” थीम पर केन्द्रित कॉन्क्लेव पर्यटन निवेश, सांस्कृतिक धरोहर, अनुभवात्मक पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा 11 से 13 अक्टूबर-2025 तक भोपाल में मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट का आयोजन किया जाएगा। उससे पहले रीवा और ग्वालियर में ‘रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव’ की जा रही है। रीवा में ‘रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव’ हो चुकी है और ग्वालियर में 29 व 30 अगस्त को हो रही है।
अनुबंध और साझेदारियों से होगा पर्यटन का विकास
मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि कॉन्क्लेव में पर्यटन विकास को गति देने के लिए कई अहम करार होंगे। होटल, रिसोर्ट, वेलनेस और ईको-टूरिज्म क्षेत्र के निवेशकों को लेटर ऑफ अवॉर्ड (एलओए) प्रदान किए जाएंगे। पारंपरिक संगीतज्ञों, लोक कलाकारों और पर्यटक ग्रामों के कलाकारों की क्षमता निर्माण के लिए ग्वालियर की मान सिंह तोमर यूनिवर्सिटी के साथ एमओयू होगा।
इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग और प्रचार-प्रसार के लिए याप डिजिटल, क्रायोन्स एडवरटाइजिंग, जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेस लिमिटेड, कॉन्सेप्ट कम्युनिकेशन्स के साथ अनुबंध होंगे। इन समझौतों से न केवल निवेशकों का भरोसा बढ़ेगा, बल्कि स्थानीय समुदाय और कलाकार भी प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al virüsbet medusabahis grandpashabet grandpashabet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet matbet hiltonbet holiganbet lunabet lunabet giriş rulobet betpas atlasbet grandpashabet grandpashabet betcio holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş betcio betcio virusbet medusabahis giriş perabet giriş matbet giriş holiganbet giriş pashagaming pashagaming giriş