Newsमप्र छत्तीसगढ़

रिटायर्ड फौजी को लटकाकर 500 मीटर दूर तक घसीटा, 16 सेकेण्ड का वीडियो आया सामने

ग्वालियर. भिंड रोड पर युवकों ने एक सेवानिवृत्त फौजी को कार के बोनट पर लटकाकर लगभग 500 मीटर तक घुमाया है। सड़क पर फेंक कर मौके से भाग गये। घटना शनिवार की रात डीडी नगर चौराहे के पास की है। इसका 16 सेकेण्ड का वीडियो भी सामने आया है। सेवानिवृत्त फौजी कल्याण किशोरकांत शर्मा आदित्यपुरम की गणेश कॉलोनी में निवास करते हैं। रात को लगीाग 11 बजे अपने बहनोई अवधेश शर्मा के साथ प्रेस्टीज कॉलेज की ओर से घर लौट रहे थे। आदित्याज होटल के पास उनकी कार एक अन्य कार एमपी 07जेएल 8545 से टक्रा गयी। टक्कर के बाद कार सवार 2 युवक बाहर निकले और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्हें रिटायर्ड फौजी और उनके बहनोई के साथ मारपीट की।
ब्रेक लगाकर सड़क पर गिराया और भाग गए
कुछ दूरी पर जाकर कार को अचानक ब्रेक लगाया, जिससे झटके से रिटायर्ड फौजी सड़क पर गिर पड़े और आरोपी मौके से भाग गए। घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और रात में महाराजपुरा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। महाराजपुरा थाना पुलिस ने घायल साले-बहनोई की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मारपीट के बाद सामने आए वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और कार नंबर के जरिए उनकी तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *