LatestNewsराज्य

राहुल गांधी की न्याय यात्रा ग्वालियर में ब्रेक

ग्वालियर. राहुल गांधी की न्याय यात्रा ग्वालियर में ब्रेक हो गई, यात्रा का कार्यक्रम बदल गया। राहुल गांधी को पहले शिवपुरी के मोहना तक जाना था लेकिन अब वे इंडिया की पटना में होने वाली बैठक में भाग लेने के लिए पटना रवाना हो गए। हालांकि इससे पहले उन्होंने ग्वालियर में सैनिकों व अग्निवीरों से चर्चा की। कल से यात्रा शिवपुरी में फिर आरंभ होगी। राहुल गांधी ने आज एक्स हैंडल पर भी पोस्ट कर सरकार को निशाने पर लिया। इसके साथ ही वे मोहना में रोड शो किया। राहुल गांधी ने रिवाज गार्डन में अग्निवीरों से संवाद किया, इसके बाद मोहना तक न्याय यात्रा गई।


सडक पर कीलें लगाकर किसानों को रोका जा रहा
मोहना में जीप पर सवार राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि नरेंद्र मोदी बडी-बडी कंपनियों को सही दाम दिलाने के लिए तो प्रतिबद्ध है लेकिन किसानों को उनकी फसल के सही दाम नहीं मिल रहे है। पंजाब और हरियाणा के बॉर्डर पर सडक पर कीलें लगाकर किसानों को रोका जा रहा है। 5 मिनट के संबोधन के बाद राहुल गांधी काफिले के साथ वापस ग्वालियर रवाना हो गए। यहां से विमान द्वारा पटना पहुंचेंगे। वे वहां आयोजित आई एन डी आई ए के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
रिवाज गार्डन में अग्निवीरों व भूतपूर्व सैनिकों से संवाद किया
भारत जोडो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने यह भी कहा कि आज देश में पिछले 40 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। पाकिस्तान की तुलना में भारत में दोगुनी बेरोजगारी है। हमारे पास बांग्लादेश और भूटान से भी अधिक बेरोजगार युवा है क्योंकि नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी और जीएसटी लागू करके छोटे व्यवसायों को खत्म कर दिया है। राहुल गांधी ने रिवाज गार्डन में अग्निवीरों व भूतपूर्व सैनिकों से संवाद किया। इस दौरान अग्निवीरों ने समस्या बताते हुए कहा कि अग्निवीर रहने के दौरान शादी करने पर प्रतिबंध है। ऐसे में उनकी शादी नहीं हो पाती साथ ही महज 21 हजार रुपए ही वेतन मिलता है साथ ही शहीद होने का दर्जा भी नहीं मिलेगा। जबकि ट्रैनिंग से लेकर सभी चीजें सैना की तरह ही होती है। वहीं भूतपूर्व सैनिकों ने राहुल गांधी से कहा कि उनके लिए पुलिस में 10 प्रतिशत स्थान है लेकिन उनकी भर्ती नहीं हो रही है। इन सभी पर राहुल गांधी ने कहा कि यदि उनकी सरकार बनती है तो वे अग्निवीरों की समस्या को हल करने के लिए संसोधन करेंगे साथ ही भूतपूर्व सैनिकों की समस्या को भी हल करेंगे।
सिंधिया का नाम तक नहीं लिया
राहुल गांधी की भारत जोडो न्याय यात्रा ने मल्लगढ चौराहे से नगर की सीमा में प्रवेश किया। रोड शो चार शहर के नाके से शुरू हुई। न्याय यात्रा के हजीरा चौराहे पर पहुंचने पर राहुल गांधी ने लोगों से संवाद किया। मणिपुर से यात्रा शुरू करने और भारत जोडो यात्रा के साथ न्याय शब्द क्यो जोडा यह भी लोगों को बताया। नगर में न्याय यात्रा शुरू होते ही भाजपा की लोकसभा प्रत्याशियों की पहली सूची आ गई। भाजपा ने कांग्रेस छोडकर पार्टी में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री सिंधिया की उम्मीदवारी गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से घोषित कर दी इसके बाद भी राहुल गांधी सिंधिया के गढ में आकर महल पर हमला बोलने से बचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet perabet perabet giriş matbet matbet giriş egebet perabet madridbet betpas maximcasino perabet pashagaming pashagaming nakitbahis egebet mavibet imajbet casibom jokerbet