रतन टाटा ICU में, हालत गंभीर
नई दिल्ली. टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन नवल टाटा की हालत गंभीर है। जानकारी के अनुसार रतन टाटा को मुंबई के एक अस्पताल में गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है। इससे पहले 7 अक्टूबर को कुछ मीडिया रिपोर्टस में दावा किया गया था कि रतन टाटा ब्रीच कैंडी अस्पताल की इंटेंसिव केयर आईसीयू में भर्ती है। उनका ब्लड प्रेशर काफी कम हो गया था। इसके बाद रतन टाटा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया था, मैं ठीक हूं और ज्यादा उम्र के कारण रूटीन चेकअ के लिए अस्पताल गया था, चिंता की कोई बात नहीं है।

