रजाई के गोदाम में लगी जबरदस्त आग, नगदी समेत 3 लाख रूपये का जला सामान
ग्वालियर. गुरूवार की सुबह अवाडपुरा इलाके में एक रजाई गद्दे के गोदाम में अचानक जबरदस्त आग लग गयी देखते ही देखते आग से जलकर गोदाम में रखे लाखों रूपाये के रजाई, गद्दे, नगदी और लूज मटेरियल जलकर राख हो गया। गनीमत है कि ऊपरी मंजिल के कमरे में सो रहे कुछ छात्रों ने समय रहते बाहर निकल आये और तत्काल आग की सूचना खबर फायर ब्रिगेड और गोदाम के मालिक को दी। आग की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड दमकल घटनास्थल पर जा पहुंचा जहां गोदाम के भीतर फंसे 2 कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं, फायर ब्रिगेड ने 4 गाडि़यों का पानी डालकर आग पर काबू पा लिया गया है। गोदाम में आग कर्मचारी द्वारा फेंकी गयी बीड़ी से लगना बताया गया है। फिलहाल इस आग में कोई जनहानि नहीं हुई है।
क्या है पूरा मामला
शहर के कंपू थाना क्षेत्र इलाके के अवाड़ पुरा इलाके के हरिजन कॉलोनी में रजाई गद्दे के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई रजाई गादी के गोदाम का मालिक का नाम इरशाद खान पुत्र बगदाद खान बताया जा रहा है, गोदाम में आग लगते ही उसमें रखा दो से तीन लाख रुपए का बना हुआ और लूज मटेरियल सहित एक लाख रुपए की नगदी जलकर राख हो गई। पता चला है कि जिस रजाई गद्दे की गोदाम में आग लगी है वह दो मंजिला इमारत है, इस इमारत की निचली मंजिल पर रजाई गद्दे का गोदाम है तो वहीं दूसरी मंजिल पर एक दर्जन छात्र किराए का कमरा लेकर रह रहे हैं। आग लगते ही ऊपरी मंजिल पर रह रहे छात्रों समय रहते इमारत से बाहर निकल आए, और आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड दमकल को दी। सूचना मिलने ही फायर ब्रिगेड दमकल मौके पर जा पहुंचा जहां या गोदाम में सो रहे दो कर्मचारी मुजफ्फरनगर निवासी अरशद और बिलाल गोदाम के अंदर से बाहर सुरक्षित निकाल लिया गया। आंख का काला धुआं दोनों कर्मचारियों को थोड़ा सा लग गया था जिन्हें पानी पिलाकर ठीक कर लिया था।
सुलगती बीड़ी से लगी आग
ऐसा बताया जा रहा है कि गोदाम में रहने वाले 2 कर्मचारियों में से किसी कर्मचारी से सुलगती हुई बीड़ी गोदाम में फेंक दी थी। जिस कारण गोदाम में आग भड़क उठी। वहीं, फायर ब्रिगेड दमकल ने गोदाम में लग रही आग पर 4 गाड़ी पानी डालकरद 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। फिलहाल इस आग में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

