Newsराज्य

सगाई टूटी फोटो वायरल करने पर लड़की ने शर्मिंदगी से बचने के लिये सुसाइड, 4 लोगों पर FIR

भिण्ड. बरोही थाना 22 सितम्बर को एक युवती ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने आत्महत्या के पीछे की कहानी पता चली तो वह परिवार पर आरोप है कि जिसने लड़की के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किये थे। पुलिस ने सबूत जुटाते हुए 4 अक्टूबर को 4 लोगों को खिलाफ आत्महत्या के लिये प्रेरित किये जाने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल मामला यह है कि भिंड के मेहगांव थाना क्षेत्र के लावन गांव की एक लड़की की सगाई तय हुई थी। सगाई के दौरान रिंग सेरेमनी की गई। लड़की और लड़के के प्री वेडिंग फोटो शूट किए गए। इसके बाद दोनों परिवार में किसी बात को लेकर बात बिगड़ गई। सगाई की रस्मों के साथ ही संबंध टूट गए। सगाई टूटने पर लड़का पक्ष द्वारा लड़की पक्ष पर दबाव बनाया गया, परंतु बात नहीं बनी। इसके बाद लड़का पक्ष की ओर से युवती के प्री वेडिंग फोटो सोशल मीडिया पर वायलर कर दिए गए। इन फोटो को लेकर समाज में शर्मिंदगी लड़की ने पिछले महीने 22 सितंबर को सुसाइड कर ली थी।
लड़के पक्ष के लोगों को बनाया आरोपी
लड़की के परिजनों की शिकायत पर बरोही थाना पुलिस ने जांच की है और उसके बाद थाना प्रभारी बृजमोहन सिंह का कहना है कि इस मामले में लड़का पक्ष के लोगों को आरोपी बनाया गया है जिसमें अमित नरवरिया, ऊषा नरवरिया निवासी ग्राम प्रतापपुरा, सुरेश नरवरिया औरे सुरेश की पत्नी को आत्महत्या करने के लिये प्रेरित किये जाने की धाराओं में आरोपी बनाया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al pokerklas superbetin pashagaming matbet matbet betsat hızlıcasino pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet