रक्षाबंधन पर PM मोदी छोटी-छोटी बहनों और ब्रह्मकुमारी दीदी से बंधवाई राखी, PM ने दिल छूने वाली फोटो खिंचवाई

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को अपने आवास पर रक्षाबंधन मनाया और स्कूली बच्चों और आध्यात्मिक संस्था ब्रह्मकुमारी की सदस्यों ने उनकी कलाई पर राखी बांधी। यह त्यौहार भाई-बहन के पारंपरिक बंधन का उत्सव है। इससे पहले पीएम मोदी ने इस पावन मौके पर लोगों का शुभकामनायें देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संदेश भी पोस्ट किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली में 7 लोक कल्याण मार्ग पर रक्षाबंधन मनाया है। इस बीच पीएम मोदी को ब्रह्मकुमारी दीदी ने राखी बांधी। इसके अलावा छोटी-छोटी बच्चियों ने भी पीएम मोदी को राखी बांधी है। स्कूल यूनिफॉर्म में स्कूली छात्राओं के साथ पीएम मोदी ने दिल को छू लेने वाली फोटो खिंचवाई है।
पीएम मोदी को बच्चियों के साथ हंसी ठिठोली करते हुए देखा गया। वह उनके साथ बात करते, उन्हें दुलार करते नजर आये। पीएम मोदी ने उनके साथ दिल छू लेने वाली फोटो खिंचवाई। मासूम बच्चियों में पीएम मोदी को राखी बांधने की होड़ दिखाई दी। पीएम मोदी ने भी किसी को निराश नहीं किया और सभी से बहुत ही प्यार से राखी बंधवाई।
आज के दिन देशभर में राखी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस बार रक्षाबंधन पर न तो भद्रा का साया बना हुआ और ना ही पंचक। शास्त्रों में भद्राकाल में राखी बांधना अच्छा नहीं माना जाता है। आज के दिन राहुकाल पर भी राखी नहीं बांधनी चाहिए। अब आज का राहुकाल का समय खत्म हो गया है, ऐसे में दोपहर 01 बजकर 24 मिनट तक राखी बांधने का शुभ मुहूर्त है।
आज रक्षाबंधन पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग बना हुआ है। आज के दिन न्याय के देवता शनि मीन और सूर्य कर्क राशि में रहेंगे। इसके अलावा मन के कारक चंद्रमा मकर में अपना स्थान लेंगे। वहीं ग्रहों के राजकुमार बुध कर्क व गुरु और शुक्र मिथुन में बने रहेंगे। यही नहीं छाया ग्रह राहु कुंभ और केतु सिंह में मौजूद होंगे। संयोग की बात यह है कि इस बार राखी पर भद्रा का साया भी नहीं रहेगा। रक्षाबंधन पर यह ऐसा संयोग कई वर्षों के बाद बन रहा है।

