आने-जाने के एक साथ सफर करने पर 20% की छूट, रेलवे ने लागू राउंड ट्रिप पैकेज स्कीम, एक्सपेरिमेंटल बेसिस पर शुरू की गयी स्कीम


भोपाल. त्यौहारों के अवसर पर यात्रियों को भीड़ से राहत और ट्रेनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने मे लिये रेलवे ने एक नयी पहल शुरू की है। राउंड ट्रिप पैकेज स्कीम के तहत अब रिटर्न जर्नी पर 20% तक डिस्काउंट मिलेगा। यह स्कीम फिलहाल एक्सपेरिमेंटल बेसिस पर लागू की जा रही है।
रेलवे उन अधिकारियों के अनुसार यह सुविधा उन यात्रियों को मिलेगी। जो जाने और लौटने दोनों की टिकट एक साथ बुक करायेंगे। शर्त यह है कि दोनों टिकटों में यात्री का नाम, आयु, पहचान पत्र और अन्य सभी विवरण समान होने चाहिये और साथ ही यात्रा सामन श्रेणी और समान ट्रेन जोड़ी में ही होनी चाहिये।
इन पर नहीं मिलेगा लाभ
इस स्कीम में रिफंड और टिकट मॉडिफिकेशन की सुविधा नहीं है। जिन ट्रेनों में फ्लेक्सी फेयर लागू है। उन्हें इसमें शामिल नहीं किया गया है। रेलवे पास, वाउचर या किसी अन्य रियायत का लाभ भी इसमें मान्य नहीं होगा। छूट केवल बेस किराये पर और कंफर्म टिकट पर ही मिलेगी। रेलवे का मानना है कि यह स्कीम यात्रियों को न केवल सस्ती यात्रा विकल्प देगी। बल्कि त्यौहारों के दौरान टिकट मिलने की परेशानी भी कम करेगी।
कब और कैसे मिलेगा लाभ
13 से 26 अक्टूबर के बीच यात्रा करने वालों के लिए राउंड ट्रिप टिकट की बुकिंग 14 अगस्त से शुरू होगी।
रिटर्न यात्रा की तारीख 17 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच रखी जा सकेगी।
टिकट एक ही माध्यम से बुक करनी होगी। यदि जाने का टिकट ऑनलाइन है तो रिटर्न टिकट भी ऑनलाइन ही होना चाहिए और यही नियम काउंटर बुकिंग पर भी लागू होगा।

