Uncategorized

रंग बिरंगी पतंगों से सराबोर हुआ आसमान, कैनवास पर रंग बिरंगे चित्र उकेर कर किया धरती का श्रृंगार

ग्वालियर- मकर संक्रांति के पर्व पर नगर निगम द्वारा आनंद उत्सव 2025 और आमजनों को स्वच्छता, प्रकृति, जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बालभवन में पतंगबाजी एवं जल संरक्षण पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में बडी संख्या में प्रतिभागियों ने रंग बिरंगी पतंगे आसमान में उडाईं और प्रत्येक पतंग पर जल संरक्षण का संदेश लिखा था और साथ ही 400 से अधिक बच्चों ने ड्राइंग सीट पर जल संरक्षण का संदेश देते हुए चित्र उकेरे। जिनकी अतिथियों द्वारा सराहना की गई।
बाल भवन में आयोजित चित्रकला एवं पतंगबाजी प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में सभापति श्री उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बच्चों को प्रोत्साहित करने उपनेता सत्तापक्ष मंगल यादव, एमआईसी सदस्य शकील मंसूरी, पार्षद सोनू त्रिपाठी, मनोज राजपूत, जनप्रतिनिधि हरीबाबू शिवहरे, कलेक्टर रुचिका चौहान, नगर निगम आयुक्त ने प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार का वितरण किया।
आनंद उत्सव 2025 के अवसर पर आयोजित ड्राइंग एवं पतंगबाजी प्रतियोगिता में सभापति ने सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी और कहा कि हर्षोल्लास के पर्व मकर संक्रांति को हमें स्वच्छता के साथ मनाना है। इस बार शहर स्वच्छता में अव्वल स्थान पर आये इसके लिए सभी की स्वच्छता में सामूहिक प्रयास करने होगें। इसके साथ ही सभी को जल बचाने एवं स्वच्छता की शपथ सभापति श्री मनोज तोमर ने दिलाई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पर्यावरण विशेषज्ञ, जल बचाओ अभियान के श्री शैलेश सिंह कुशवाह ने जल बचाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का संचालन सहायक नोडल अधिकारी खेल सुश्री विजेता सिंह चौहान ने किया। कार्यक्रम में अपर आयुक्त विजय राज, मुनीश सिंह सिकरवार, अनिल दुबे, अपर आयुक्त वित्त रजनी शुक्ला, उपायुक्त अमर सत्य गुप्ता, डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव, सुनील चौहान, सहायक यंत्री सुश्री शालिनी सिंह, नोडल अधिकारी एसबीएम आईईसी मुकेश बंसल, सहायक नोडल शैलेन्द्र सक्सेना सहित अन्य अधिकारी एंव कर्मचारी उपस्थित रहे।
दिव्यांग सुनील ने पैरों से उकेरी कलाकृति
ड्राइंग प्रतियोगिता में लाल टिपारा से आये दिव्यांग सुनील जाटव द्वारा पैरों से तिरंगा का चित्र बनाकर सभी का मन मोह लिया।
इन्हें मिले पुरस्कार
ड्राइंग प्रतियोगिता सीनियर केटेगरी – प्रथम खुशी मंगल, द्वितीय भारत तोमर, सांत्वना जयंत खुराना, आरिफ खान, प्रेम प्रजापति रहे। साथ ही ड्राइंग प्रतियोगिता जूनियर केटेगरी में प्रथम राधिका बाथम, द्वितीय इशिता गुप्ता, सांत्वना अदिति अग्रवाल, आस्था बाथम रहीं। पतंगबाजी प्रतियोगिता में प्रथम रणजीत सिंह, द्वितीय अंश अग्रवाल, सांत्वना वीर प्रताप सिंह रहे। कार्यक्रम में आयुषी भार्गव द्वारा मेघा रे पर नृत्य की प्रस्तुति दी। साथ ही दिल्ली पब्लिक वर्ल्ड स्कूल की छात्राओं द्वारा मकर संक्रांति की नृत्य प्रस्तुति दी। सुश्री गरिमा गेरा द्वारा लाइव कैलीग्राफी कर मकर संक्रांति पर बनायी गई पतंग निगमायुक्त श्री अमन वैष्णव को भेट की। जजेस हितेन्द्र शाक्य (फ्रीलांसर आर्टिस्ट), बेताल केन रहे। कार्यक्रम के उपरंात सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट व स्वल्पाहार दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet matbet holiganbet holiganbet giriş holiganbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş jojobet holiganbet kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis süperbetin superbetin meritking meritking giriş betturkey çorlu escort tekirdağ escort Extrabet Extrabet giriş Extrabet güncel bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş tarafbet jojobet grandpashabet holiganbet jojobet grandpashabet holiganbet amkbet holiganbet grandpashabet betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet