Uncategorized

पिता ने बेटी की गोली मारकर दी हत्या, हत्या के 10 मिनट बाद तक कट्टा लहराता रहा, 4 दिन के बाद होनी थी शादी

ग्वालियर. एक युवक ने अपनी 20 वर्षीय बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी और पिता हत्या के बाद 10 मिनट तक पिस्टल और कट्टा लहराता रहा है। घटना मंगलवार की रात 8 बजे आदर्शनगर महाराजपुरा की है। 4 दिन के बाद 18 जनवरी को छात्रा की शादी होने वाली थी। पुलिस ने किसी तरह उस पर नियंत्रण पाया है। एसपी धर्मवीर सिंह और सीएसपी महाराजपुरा घटनास्थल पर है। हत्या के आरोपियों में युवती के चचेरे भाई का नाम भी शामिल किया गया है।
क्या है घटनाक्रम

घटनास्थल पर ही कट्टा लहराता रहा पिता
ऐसा बताया गया है कि आरोपी महेशसिंह गुस्से का तेज है और उसे बेटी की शादी से मना करना पसंद नहीं था। घटनास्थल पर ऐसी भी चर्चा हो हो रही थी कि तनु यह शादी नहीं करना चाहती थी। उसकी मर्जी के बिना यह शादी तय की गयी थी जिसको लेकर 2 दिन पूर्व उसने एक वीडियो वायरल किया था। जिसमें वह कहती नजर आ रही थी कि उसकी यह शादी जबरदस्ती कराई जा रही है। फिलहाल यह वीडियो पुलिस को नहीं मिला है।
पिता महेश उसे पहले भी कई बार समझा चुका था। मंगलवार की रात ज बवह आया तो उसकी बेटी से बहस हो गयी। उसने गुस्से में यह कदम उठा दिया। बुधवार को हल्दी व मेहंदी का कार्यक्रम होना है। वहां मातम पसर जायेगा। हत्या करने के बाद वह कहीं भागा नहीं।
गोली लगते ही गिर पड़ी, पूरा चेहरा बिगड़ गया
महाराजपुरा आदर्श नगर निवासी तनु गुर्जर (20) के पिता महेश सिंह हाईवे पर महेश ढाबा का संचालन करते हैं। घर में तनु की शादी की तैयारियां चल रही हैं। मंगलवार रात करीब 8 बजे के अचानक महेश गुस्से से तमतमाता हुआ पहुंचा और पिस्टल से उसके चेहरे पर गोली मार दी। गोली लगते ही तनु अचेत होकर गिर पड़ी। गोली की आवाज सुनते ही परिजन कमरे में पहुंचे तो वहां बेटी तनु की लाश खून से सनी पड़ी थी। उसका चेहरा पूरा बिगड़ चुका था। पिता कट्‌टा लेकर और चचेरा भाई राहुल पिस्टल लेकर खड़ा था। घटना की सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दी। तत्काल सीएसपी महाराजपुर नागेन्द्र सिंह सिकरवार स्पॉट पर पहुंचे तो महेश हवा में कट्‌टा और पिस्टल लहरा रहा था। किसी तरह पुलिस ने उस पर काबू पाया है। ऐसा पता लगा है कि तनु यह शादी करना नहीं चाहती थी। उसकी मर्जी के बिना यह शादी तय की गई थी। इसी को लेकर यह पूरा विवाद है। पुलिस अभी स्पॉट पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet matbet jojobet jojobet giriş holiganbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş betcio meritbet betplay atlasbet grandpashabet jojobet holiganbet kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis süperbetin superbetin meritking meritking giriş betturkey çorlu escort tekirdağ escort Extrabet Extrabet giriş Extrabet güncel bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş tarafbet jojobet grandpashabet holiganbet jojobet grandpashabet holiganbet jojobet grandpashabet grandpashabet betnano meritbet