LatestNews

यूपी के सोनभद्र में मिला 3346 टन सोने और यूरेनियम का खजाना

लखनऊ. यूपी के सोनभद्र सोने की खानों के मशहूर है। एक बार फिर यहां की खदानों से अरबों का सोना निकला है। यूपी के सोनभद्र की जनपद में खदान से निकला यह सोना एक बार फिर चर्चाओं का विषय बना हुआ है। सरकारी अधिकारियों इस बात को स्वीकार कर रहे हैं कि देश के सबसे बड़े जनपद यूपी के सोनभद्र की सोन पहाड़ी में 294 एवं 25 टन व हरदी क्षेत्र में 646.15 किलोग्राम सोने का भण्डार मिला हे। इतनी ज्यादा मात्रा में मिले सोने की इस बात की पुष्टि भूतत्व एवं खनिज निदेशालय ने की हैं। खदान से मिले इस सोने की बात को स्पष्ट करते हुए निदेशक रोशन जैकब ने मुख्य खनिजों की नीलामी के आदेश जारी कर दिये हैं और नीलामी प्रोसेस को ई-टेण्डरिंग के जरिये क्या जायेगा।
अध्ययन में पता चला था सोने होने का स्पष्टीकरण
जियोलॉजिकल विभाग ने इस बात को स्पष्ट किया है कि सन् 2005 में ही यहां जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (जीएसआई) की टीम अध्ययन कर रही है। अध्ययन के बीच यह स्पष्ट हुआ था कि सोनभद्र में अरबों का सोना है। हालांकि इस बात की अधिकारिक पुष्टि 2012 में हुई कि सोनभद्र की पहाडि़यों में सोना छिपा हुआ है। लेकिन अब तक इसे खोजने का कार्य शुरू नहीं हुआ था। इसलिये अब प्रदेश सरकार ने सोने निकालने के लिये तेजी का रूख हुए सोने के ब्लॉक के आवंटन के संबंध में प्रक्रिया शुरू कर दी गयी हैं।

अन्य खनिज भी मिले, यूरेनियम का भंडार संभव
सोनभद्र के सलैयाडीह क्षेत्र में एडालुसाइट, पटवध क्षेत्र में पोटाश, भरहरी में लौह अयस्क और छपिया ब्लाक में सिलीमैनाइट के भंडार की भी खोज की गई है। जिले के खनिज अधिकारी केके राय ने बताया कि सोनभद्र जिले में यूरेनियम का भी भंडार होने की संभावना है, जिसकी तलाश में केंद्रीय और अन्य टीमें लगी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *