मुरार में एक घर मिली 3 लाशें, पति -पत्नी और बेटी, पुलिस जांच में जुटी
ग्वालियर. मुरार के तिकोनिया इलाके में अल्पना टॉकीज के पास के एक मकान में दो दिन पुरानी 3 लाशें मिली है। इसमें पति-पत्नी और एक बच्ची है। पड़ोंसी ने देखा कि दो दिन से घर में से कोई आवाज नहीं आ रही है तो घर के पास बदबू आई तो घर में झांक कर देखा तो कोई हलचल नहीं दिखाई दी तो पुलिस को सूचना दी।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस बल ने मौके पर देखा तो घर का दरवाजा अंदर से बन्द था दरवाजे तोड़ने के बाद देखा तो 3 लाशें पड़ी हुई है। टीआई शैलेन्द्र भार्गव ने बताया कि जितेंन्द्र पाल वैल्डिंग करने का काम करता था। घटनास्थल पर जितेन्द्र पाल, पत्नी सरोज पाल और बेटी कीर्ति पाल के शव मिले हैं। घटनास्थल पर जानकारी एकत्र की जा रही है जितेन्द्र ने पूरे परिवार के साथ आत्महत्या क्यों की इस बात का पता लगाया जा रहा है।
क्या है पूरा मामला
ग्वालियर के मुरार में अल्पना टॉकीज के पास एक घर में तीन लोगों के शव पड़े मिले हैं। यह शव घर के मालिक जगदीश पाल (60), उसकी पत्नी सरोज (55) व बेटी कृति (13) के हैं। महिला का शव बेड पर, बेटी का बेड के नीचे बिस्तर पर और जगदीश का शव कुछ दूरी पर जमीन पर पड़ा मिला है। घर के ताले टूटे पड़े हुए हैं। मृतक के घर का गुजारा घर के नीचे एक दुकान से चलता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने घटना स्थल को अपनी निगरानी में ले लिया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। मृतक की किसी से दुश्मनी नहीं थी। स्पॉट को देखकर पुलिस अफसरों का कहना है कि प्रारंभिक जांच के बाद 70 फीसदी मामला हत्या का लग रहा है। शव लगभग दो दिन पुराने हैं। फोरेंसिक एक्सपर्ट अखिलेश भार्गव स्पॉट पर पहुंच चुके हैं। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

