पंजशीर में तालिबानी झण्डा लहराया, कभी हार न मानने वाले सीजफायर के लिये तैयार
काबुल. तालिबान ने अफगानिस्तान ने आखिरी प्रांत पंजशीर को कब्जे में लेने का दावा किया है। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा है कि पंजशीर अब तालिबान लड़ाकों के नियंत्रण में हैं। इलाके में मौजूद चश्मदीदों ने बताया है कि हजारों तालिबान लड़ाकों ने रातों-रात पंजशीर के 8 जिलों पर कब्जा कर लिया है।

यदि तालिबान के सरदार हमला करते हैं तो उन्हें निश्चित रूप से हमारे कड़े प्रतिरोध का सामना करना पड़ेगा या फिर भी हम जानते हैं कि हमारा सैन्य बल और रसद इस लड़ाई के लिये पर्याप्त नहीं होगा। हमारे संसाधन तेजी से समाप्त हो जायेंगे। जबकि हमारे पश्चिमी मित्र बिना देर किये हमें सप्लाई पहुंचाने का कोई रास्ता न खोज लें।
टहमद मसूद को पहले से ही पता था कि इस बार की लड़ाई उनके पिता अहमद शाह मसूद के समय में लड़े गये युद्धों से अलग है। उन्होंने बैकअप की भी मांग की थी। उनका मानना था कि तालिबान ने बड़ेशहरों यहां तक कि पूरे अफगानिस्तान पर कब्जा जमा लिया है। इससे पंजशीर की सप्लाई लाईन बाधित होगी और युद्ध में संतुलन नहीं बना रहेगा।

