Newsराजनीतिराज्य

महालक्ष्मी हत्याकांड -सीसीटीवी से कातिल का मिला सुराग, लाश के टुकड़े 59 थे

बेंगलुरू. फ्रिज के अन्दर 29 साल की महालक्ष्मी की लाश मिली है। वह भी टुकड़ों में। बेहद खौफनाक मंजर था। अब पुलिस के हाथ कातिल का सुराग चल चुका है। पुलिस के अनुसार कातिल ने बेंगलुरू छोड़ भागने से पहले अपने भाई के सामने कहा था कि उसी ने महालक्ष्मी की हत्या की है। अब कातिल को पकड़ने के लिये बेंगलुरू पुलिस की टीमें पश्चिम बंगाल और ओडिशा भेजी गयी है। इस दौरान पोस्ट मार्टम रिपोट्र से यह खुलासा हुआ है कि लाश के टुकड़े 40 नहीं बल्कि उससे कहीं अधिक थे।
महालक्ष्मी के कमरे से मिला ट्रॉली बेग
बेंगलुरू के व्यालीकवल इलाके में मौजूद 3 मजिला पर महालक्ष्मी रहा करती थी। महालक्ष्मी के कमरे से 21 सितम्बर को फ्रिज और कमरे में बिखरे उसी की लाश के टुकड़े मिले हे। अंदेशा है कि महालक्ष्मी की हत्या लगभग 19 दिन पहले हुआ था। महालक्ष्मी के कमरे में पुलिस को एक ट्रॉली बैग भी रखा मिला है। बेंगलुरू पुलिस के अनुसार बहुत मुमकिन है। कि कातिल ने लाश के टुकडों को उसी बैग में रखकर कहीं बाहर ठिकाने लगाने की साजिश रची थी। पर चूंकि यह इलाका काफी भीड-भाड़ वाला है। इसीलिये उसे लाश के टुकडों को ठिकाने लगाने का शायद मौका नहीं मिल पाया है।
40 टुकडे नही लाश के 59 टुकडे थें
ब्ेंगलुरू का बॉवरिंग अस्पताल, वहीं सरकारी अस्पताल जहां 21 सितम्बर को 29 वर्षीय की महालक्ष्मी की टुकड़ों में बंटी लाश को पोस्टमार्टम के लिये ले जाया गया था। जब मुर्दा घर के कमरे और फ्रिज से बरामद लाश के टुकड़ों की गिनती हुई तो पता चला है कि कातिल ने महालक्ष्मी के 30 से 40 नहीं बल्कि कुल 59 टुकड़े किये थे। जी हां, 59 टुकड़े एक इंसान के इतना टुकड़े देखकर स्वयं मुर्दाघर के कर्मचारी तक हैरान थे। बेंगलुरू के अस्पताल में इससे पहले इतने टुकड़ों में बंटी लाश कभी नहीं आई थी। 40 टुकड़े। एक इंसान के इतने टुकड़े देखकर स्वयं मुर्दाघर के कर्मचारी तक हैरान थे। बेंगलुरू के अस्पताल में इससे पहले इतने टुकड़ों में बंटी लाश कभी नहीं आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *