महाराष्ट्र में बीजेपी को बड़ा झटका, एनसीपी में शामिल होंगे एकनाथ खड़से
मुंबई. महाराष्ट्र में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है, बीजेपी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व राजस्व मंत्री एकनाथ खडसे बीजेपी छोड़कर एनसीपी में शामिल होंगे। महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता जयंत पाटिल ने कहा कि शुक्रवार को खडसे शरद पवार की मौजूदगी में दोपहर दो बजे एनसीपी में शामिल होंगे। जयंत पाटिल का दावा है कि खडसे ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है।
खडसे के गृहक्षेत्र जलगांव-मुक्ताईनगर में पहले ही खडसे के समर्थकों ने बड़े-बड़े बैनर लगा दिए है। खडसे काफी समय से पार्टी में उपेक्षित महसूस कर रहे थे। गोपीनाथ मुंड़े की मौत के बाद खड़से महाराष्ट्र में बीजेपी के ओबीसी का सबसे बड़ा चेहरा माने जाते रहे है। साल 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में खडसे को पार्टी ने टिकट नहीं दिया था। पार्टी के रवैये पर नाराजगी जाहिर करते हुए खडसे ने देंवेंद्र फडणवीस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।

