Newsराजनीतिराज्य

महाराजपुरा हाइवे पर डम्पर और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच हुई टक्कर में 20 घायल, मवेशी खरीदने जा रहे थे

ग्वालियर. महाराजपुरा में बेहटा चौकी के पास यात्रियों से भरी टैªक्टर-ट्रॉली में पीछे से तेज रफ्तार में आये डम्पर ने टक्कर मार दी। डम्पर की टक्कर लगने से ट्रॉली पलट गयी। जिसमें सवार 20 यात्री (महिलायें, बच्चे और पुरूष) घायल हो गये हैं। डम्पर की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाइवे से टैªक्टर-ट्रॉली सहित डम्पर साइड में आ गिरे।
घटना शुक्रवार की सुबह की बताई गयी, घटना की सूचना मिलतेही महाराजपुरा थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को जिला अस्पताल मुरार पहुंचाया है। इतनी संख्या में घायलों के पहुंचने पर जिला अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उपचार में जुट गयी। किस्मत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गयी है।
क्या है मामला
उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित शंकरपुर गांव के लोग हर चतुर्थी पर लगने वाले पशु मेला को देखने और पशुओं की खरीद फरोख्त करने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर राजस्थान के लिए निकले थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 20 से 25 लोग सवार थे। ग्वालियर बायपास पर होते हुए अभी वह महाराजपुरा के बेहटा चौकी के पास से गुजर रहे थे कि तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को खेरिया मोदी के पास तेज टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि डंपर अपने साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर सड़क किनारे कच्चे रास्ते पर आकर गिरा है। हादसे में ट्रॉली पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद मौके पर बच्चों-महिलाओं का शोर सुनकर वहां कई वाहन चालक आकर रुके और तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वहां से निकल रहे वाहन चालकों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए भर्ती कराया।
हादसे में घायल
हादसे में झांसी निवासी प्रतिपाल, देशराज, अतर सिंह, अहवर, जीतू, गुड्डन, चिनिया, बसंती, नविता, पार्वती, अंशो और निशा, सहित 20 लोग घायल हुए हैं। जिनके नाम है यह ज्यादा घायल हैं जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *