मनीष सेल्स में शटर उचकाकर घुसे चोर, लाखों के कैमरे और मोबाइल चोरी
ग्वालियर. इंदरगंज थाने से चंद कदम पर मनीष सेल्स नामक इलेक्ट्रोनिक्स शोरूम से चोरों ने लाखों के मोबाइल, कैमरे और अन्य सामान चोरी कर लिया। वारदात सुबह 3 बजे के बाद की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की है। आज सुबह मनीष सेल्स के चौकीदार ने अपने मालिक को सूचना दी कि शोरूम से चोरी हो गई है। चोरी की सूचना पर ऑनर भागे-भागे शोरूम आए तो देखा कि शटर उचका हुआ है और एक साइड पर हैंड जैक फंसा हुआ है। पुलिस को भी सूचना दी गई। शोरूम का हाल देखा तो मोबाइल और कैमरे के खाली डिब्बे बिखरे पड़े थे। डॉग स्कवॉड भी पहुंचा और जांच शुरू की।
युवकों ने चौकीदार चौकीदार को बातों में उलझाए रखा
प्रांरभिक जांच में सामने आया है कि चोर 60 से ज्यादा कैमरे और 100 से ज्यादा मोबाइल फोन ले गए है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही हम बता पाएंगे कि क्या हुआ है। वहीं इंदरगंज थाना चोराहा पर मनीष सेल्स पर 24 घंटे चौकीदार करण नेपाली निवासी कम्पू रहता है। वह कई सालों से यहां काम कर रहा है मालिक का भरोसेमंद है उसने पुलिस और मालिक को बताया कि सुबह 4 बजे के कुछ युवक पीठ पर बैग लिए और हाथ में किताब लिए संजय कॉम्पलेक्स से लेकर मनीष सेल्स के आसपास घूम रहे थे इन युवकों ने चौकीदार से बात की और स्वयं को ग्वालियर में परीक्षा देने आना बताया। चौकीदार को बातों में उलझाए रखा। चौकीदार को 10 रुपए देकर अखबार भी मंगाए इसके बाद चौकीदार ने दो ऑटो विजया बैक के पास से कराई। बताया गया कि युवकों की संख्या 10 से 12 है।

