मतगणना- कल आयेंगे उपचुनाव के परिणाम, सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी मतगणना
खण्डवा. उपचुनाव के परिणामों को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। कल मंगलवार को मतगणना होगी। सुबह 8 बजे से देर शाम 6 बजे तक मतगणना चलेगी। मतगणना नहाल्दा स्थित नवीन आदर्श कॉलेज में होगी। यहां खण्डवा जिले की मांधाता, पंधाना और खण्डवा विधानसभा की ईवीएम मशीनें रहेगी। बाकी इसी तरह चारों जिलों मतगणना केन्द्र बनाये गये हैं। मतगणना प्रक्रिया 22 से 28 राउण्ड चलेंगे। इस कारण विधानसभावार मतदान केन्द्रों की कम – अधिक संख्या है।। मांधाता विधानसभा हमें 306 मतदान केन्द्र थे। वहीं खण्डवा में 390 तथा पंधाना में 384 मतदान केन्द्र बनाये गये थे।
16 प्रत्याशियों में से कौन होगा विधायक
खण्डवा लोकसभा उपचुनाव में 16 प्रत्याशी और एक नोटा मैदान में है। कल मंगवार का दिन है मतगणना के बाद ही तय हो पायेगा कि मंगल किसका होगा। चुनावी मैदान में कांग्रेस से राजनारायणसिंह, भाजपा के ज्ञानेश्वर पाटिल, भारतीय ट्रायवल पार्टी के दारासिंह पटेल, पीपुल्स पार्टी कैप्टन भोजराज, वंचित बहुजन अघाडी पार्टी के सैय्यद रफीक, निर्दलीय गोपालसिंह, चेतन राठौर, जहीर उद्दीन शेख जाकिर, परीक्षित सिंह चौहान, मथुराबाई पटेल, रामगोपाल मालवीय, विजय साल्वे, विपिन
चार जिलों में होगी मतगणना
खण्डवा संसदीय क्षेत्र में 4 जिलों की 8 विधानसभायें शामिल है। इसलिये मतगणना स्थल भी चारों जिलों में बनाये गये हैं। बुरहानपुर में नेपानगर, खण्डवा जिले में पंधाना, बुरहानपुर विधानसभा और मांधाता और खण्डवा विधानसभा खरगोन जिले में भीकनगांव और बड़वाह विधानसभा तथा देवास जिले में बागली विधानसभा की मतगणना होगी।
प्रत्येक मतगणना टेबिल पर होगी ऑबर्जबर की तैनाती
मतगणनास्थल पर विधानसभावार, 14-14 टेबल रहेंगी। प्रत्येक टेबल पर माइक्रो ऑर्ब्जवर की तैनाती रहेगी। माइक्रो ऑब्जर्वर के अलावा एक सुपरवाइजनर व 3-3 गणना कर्मचारी रहेंगे। वहीं हर टेबल पर सभी प्रत्याशियों के एक-एक एजेंट भी रहेंगे।

