कम्पनी प्रबंधन के हठधर्मिता के कारण विद्युत अधिकारियों / कर्मचारियों का 1नवम्बर से अनिश्चितकालीन ऑन्दोलन जारी
ग्वालियर. मप्र शासन द्वारा मंहगाई भत्ता एवं इन्क्रीमेंट देने का कर दिया गया आदेश परन्तु कम्पनी प्रबंधन ने जारी नही किया आदेश तानाशाही रवैया के चलते अधिकारी/कर्मचारी आन्दोलन के लिए मजबूर 1 नवम्बर से अधिकारियों/ कर्मचारियों की हड़ताल जारी म.प्र.यूनाइटेड फोरम ग्वालियर रीजन के रीजनल संयोजक एलके दुबे ने जारी प्रेस नोट में बताया कि म. प्र.यूनाइटेड फोरम फॉर पावर एम्प्लायीज एण्ड इंजीनियर्स के प्रदेश संयोजक इंजी व्हीएस परिहार के आव्हान पर 29-10-21 को ग्वालियर कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया था कि विद्युत कम्पनी प्रबंधन द्वारा मप्र शासन के अनुरूप नियमित संविदा अधिकारियों कर्मचारियों को 8 प्रतिशत मंहगाई भत्ता एवं वार्षिक वेतन वृद्धि का 50 प्रतिशत बकाया राशि दीपावली पूर्व प्रदाय करने, सभी विद्युत कम्पनियों की तरह विद्युत बिल में 50 प्रतिशत छूट प्रदान करने, आउट सोर्स कर्मचारियों को दीपावली पूर्व बोनस एवं वेतन प्रदाय करने हेतु ज्ञापन दिया गया था |
यह हैं मांगें
1 नवम्बर 2021 को फोरम के तय गाइड लाइन के अनुसार अधिकारियों/कर्मचारियों ने सुबह 8 बजे से अनिश्चित कालीन कार्यवहिष्कार ऑन्दोलन जारी रखा जिसके चलते एफओसी, कार्यालयीन कार्य, समस्त विद्युत कार्य बन्द किया गया यदि मांगे नही मानी गई तो और शक्त आन्दोलन करते हुए बिजली बन्द जैसे कदम उठाने के लिए संगठन को मजबूर होना पड़ेगा |
किसी भी अधिकारी/ कर्मचारी को को कार्यालय में आकर उपस्थिति दर्ज नही करना है | फोरम के पदाधिकारियों द्वारा संभाग/डिवीजन स्तर तक एक टीम इसकी निगरानी करेगीं |
दिनांक 1-11-2021 को सभी उपकेन्द्र/शिफ्ट ड्युटी की सुबह 8:00 बजे की पारी एवं इसके पश्चात कोई भी आपरेटर अपनी ड्युटी पर उपस्थित नही होगा |
किसी भी प्रकार की कोई आपातकालीन सेवायें जैसे विद्युत शिकायत निवारण सेवायें एवं किसी भी प्रकार की विद्युत व्यवधान में किसी प्रकार का कोई सुधार कार्य नही किया जायेगें|
उप चुनाव वाले क्षेत्र में चुनाव ड्युटी में लगें अधिकारियों/कर्मचारियों को 2-11-2021 तक उपरोक्त कार्य बहिष्कार से मुक्त रखा गया है |

