Newsराष्ट्रीय

भूकंप के तेज झटके दिल्ली-एनसीआर में महसूस हुए, तीव्रता 4, दहशत में आये लोग

नई दिल्ली. सोमवार की सुबह भूकंप के जोरदार झटके महसूस किये गये है। कई सेकेंड तक डोलती रहीं। लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल गये। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गयी है। इसका केन्द्र दिल्ली के पास ही धरती से 5 किमी की गहराई में था।
इसीलिये तेज झटके महसूस किये गये है। कुछ सेकेंड तक चलने वाले भूकंप के झटके इतने तेज थे कि इमारतों के अन्दर जोरदार कम्पन महसूस हुआ है। भूकंप सुबह 5 बजकर 36 मिनट पर आया था जिससे लोगों की नींद उड़ गयी।

एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि भूकंप का केंद्र धौला कुआं में दुर्गाबाई देशमुख कॉलेज ऑफ स्पेशल एजुकेशन के पास था।अधिकारी ने बताया कि जहां भूकंप का केंद्र था, उसके पास एक झील है. यह क्षेत्र हर 2  से 3 साल में एक बार छोटे और कम तीव्रता वाले भूकंप का अनुभव करता रहा है।  उन्होंने कहा, 2015 में यहां 3.3 तीव्रता का भूकंप आया था।  भूकंप के झटके दिल्ली-एनसीआर के साथ पड़ोसी राज्यों में भी महसूस किए गए। लोगों में दहशत फैल गई और वे एहतियात अपने घरों से बाहर निकल गए।  फिलहाल कहीं से जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *