अर्द्धनग्न युवक बेरहमी से लात-घूसों और बेल्ट से पीट रहे थे युवक गिड़गिड़ा रहा था, 3 भाईयों ने हाथ-पैर बांधकर पीटा
शिवपुरी. एक युवक को अर्द्धनग्न कर पीटने का मामला सामने आया है। युवक के हाथ-पैर को रस्सियों से बांधा गया और इसके बाद लात-घुसें बरसाये गये। पीडि़त युवक को आरोपियों से छोड़ देने के लिये गिड़गिड़ाता रहा। लेकिन उन्होंने उसकी एक नहीं सुनी और घटना सीहोर गांव मंे शनिवार की है। रविवार को इसका वीडियो सामने आया। पुलिस ने इस मामले में 3 भाईयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मारपीट की वजह अफेयर का संदेह बताया जा रहा है।
?मोबाइल लेने गया था -पीडित युवक बोला
दरअसल, पीडि़त युवक के पिता की जमीन के आरोपी पक्ष बटाई पर कृषि कार्य के लिये लेटा था। इसके चलते पीडि़त का उनके घर आना-जाना लगा रहता था। युवक ने कहा है कि शनिवार की रात को मेरा मोबाइल रामसेवक के घर पर चार्जिंग पर लगा था। मैं वहीं लेने पहुंचा था। लेकिर रामसेवक हाकिम और सतीश कुशवाह ने एक शक करते हुए मुझे पकड़ लिया और मुझसे मारपीट की।
पीडित युवक पिता के साथ थाने पहुंचा
वीडियो वायरल होने के बाद पीडि़त युवक अपने पिता के साथ सीहोर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। टीआई राघवेन्द्र यादव ने रामसेवक कुशवाह, हाकिम कुशवाह और सतीश के खिलाफ आपराधिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने उनकी तलाश में टीम रवाना की गयी है।
वीडियो बनाकर किया वायरल
आरोपी भाइयों ने पीड़ित युवक के कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद बेल्ट और लात-घूंसों से जमकर पीटा। उन्होंने पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में युवक बुरी तरह चिल्लाते नजर आ रहा है। वहीं तीनों आरोपी उसे पीटते हुए गालियां दे रहे हैं।

