Uncategorized

डम्पर ने लोडिंग वाहन में सवारी को कुचला 5 की मौत, ग्रामीणों ने जाम लगाया, शादी समारोह से लौट रहे थे 12 घायल

हादसे से गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। - Dainik Bhaskar

भिण्ड़. जवाहरपुरा गांव के पास तेज रफ्तार डम्पर ने सड़क किनारे खड़े लोडिंग वाहन को टक्कर मारने लोडिंग में सवार 5 लोगों की मौत, 8 लोग घायल हो गये है। हादसा नेशनल हाइवे क्रमांक 719 पर मंगलवार की सुबह लगभग 5 बजे हुआ। सभी लोग जवाहरपुरा गांव में शादी से भवनीपुरा गांव लौट रहे थे। घटना के बाद ग्रामीणों ने जाम लगा दिया है। वह भिंड कलेक्टर, एसपी और सांसद संध्या राय सहित जनप्रतिनिधि घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस ने समझाइश देे रही है।
हादसे में गयी एक की जान
स्थानीय लोगों ने बताया कि हाईवे संकरा होने और टैªफिक अधिक होने के कारण यहां हादसे होते रहते हैं। रविवार को एक कंटेनर ने शादी से वापिस लौट रहे बाइक सवार को कुचल दिया था इस घटना के 24 घंटे के अन्दर ये दूसरा हादसा हो गया, 5 लोगों ने जान गंवा दी। आपको बता दें कि यहां लम्बे समय से फोरलेन और सिक्सलेन बनाये जाने की मांग होती रही है। लेकिन अभी तक इस हाइवे का चौड़ीकरण नहीं हो पाया। इस वजह से लोग विरोध कर रहे है।

हादसे में इनकी गई जान
अरुण पिता कौशल जाटव
गुड्डी पति कौशल जाटव
प्रद्युम्न पिता काशीराम जाटव
हेमलता पति प्रद्युम्न जाटव
राजकुमारी पिता महिपाल जाटव
4 घंटे तक जाम लगा रहा
जानकारी लगते ही कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव, एसपी असित यादव, एसडीएम अखिलेश शर्मा, डीएसपी दीपक तोमर वहां पहुंचे और लोगों से बातचीत की। उनकी मांग ऊपर पहुंचाने का भरोसा दिलाया। करीब 4 घंटे बाद जाम खुल सका। इस दौरान व्यवस्था संभालने के लिए चार थानों का पुलिस बल बुलाया गया था इससे पहले कलेक्टर श्रीवास्तव जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से मिले। वहां मौजूद परिजन से बात की। उधर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख और सामान्य घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *