Uncategorized

शिवाय गुप्ता को किडनेप कर मामा के घर महज 500मीटर दूरी पर मकान में रखा था, मुख्य आरोपी की विशाखापट्टनम में तलाश

ग्वालियर. शहर के सीपी कॉलोनी के चर्चित शक्कर व्यापारी के बेटे शिवाय के अपहरण में शामिल दोनों मुख्य आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगे है। इस मामले में मुरैना पुलिस ने हाल ही मास्टरमाइंड समेत 2 आरोपाियों को गिरफ्तार किया था। अब भी 2 आरोपी फरार है। पुलिस इनकी तलाश में विशाखापट्टनम और चम्बल में टीमें भेज चुकी है।
पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि शिवाय गुप्ता को उसके सगे मामा के घर से महज 500 मीटर की दूरी पर एक मकान में बंधक बनाकर रखा था। बदमाशों का इरादा 50 लाख से एक करोड़ रूपये तक की फिरौती मांगने का था। इन आरोपियों ने इस अपहरण की योजना पिछले 2 माह से बनाई थी। एक दर्जन से ज्यादा बार इसकी रिहर्सल की थी। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने योजना के तहत शिवाय गुप्ता का मामा के घर के पास रखा ताकि किसी भी अपडेट को बदमाश आसानी से प्राप्त कर सके। हालांकि ग्वालियर पुलिस की सक्रियता के कारण इनका पूरा प्लान विफल हो गया।
ग्वालियर पुलिस ने अब फरार आरोपियों को पकड़ने के लिये विशेष अभियान चलाया है। मुरार टीआई एमएम मालवीय ने बताया है कि गिरफ्तार आरोपियों को पूछताछ के लिये प्रोटक्शन वारंट पर लाया जायेगा और फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *