भारत के 5 प्लेन मार गिराने के पाक के दावे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताई हकीकत
भोपाल. पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद देश के साथ ही मध्यप्रदेश में भी जश्न का दौर जारी है। प्रदेश के गांवों, कस्बों, शहरों में ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी पर मिठाइयां बांटी जा रही हैं, आतिशबाजी की जा रही है, बच्चे बुजुर्ग थिरक रहे हैं। इधर शर्मिंदगी की वजह से पाकिस्तान ने सोशल मीडिया पर झूठ फैलाना शुरू कर दिया है। पाक नेताओं ने भारत के 5 प्लेन मार गिराने का दावा किया है जोकि झूठा साबित हो गया है। बीजेपी ने इस संबंध में एक ट्वीट किया जोकि प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने रिपोस्ट किया है। इसमें एक-एक करके पाकिस्तान के सभी झूठों की कलई खोलते हुए हकीकत बताई गई है।
पाकिस्तानी मीडिया ने भारत के ब्रिगेड हेडक्वार्टर को ढहाने का दावा किया और इसके बाद 3 राफेल, 1 मिग और 1 सुखोई विमान यानि कुल 5 विमान मार गिराने की खबर फैलाई। पाकिस्तानी मीडिया ने कई सालों पुरानी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए यह दावा किया जिसकी जल्द ही कलई खुल गई। पाकिस्तान के झूठे दावों की पोल खोलते हुए बीजेपी ने वीडियो जारी किया है जिसे एमपी के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने एक्स हेंडल पर पोस्ट किया।

