भारतीय रेलवे अब रेट टिकट बुकिंग करते समय मिलेगी कन्फर्म लोअर बर्थ
नई दिल्ली. भारतीय रेलवे अपने यात्रियों की सुविधा के लिये सदैव ही तत्पर रहता है। ट्रेनों में यात्रा करने के दौरान सीनियर सिटीजंस को लोअर बर्थ की प्राथमिकता दी जाती है। लेकिन कई बार टिकट बुकिंग के दौरान सीनियर सिटीजन के लिये आग्रह करने के बावजूद उन्हें लोअर बर्थ की बजाय कभी मिडिल बर्थ तो कभी अपर बर्थ मिल जाती है इससे उन्हें सफर में परेशानी होती है। लेकिन अब इंडियर रेलवे ने बताया है कि कैसे आपको कन्फर्म लोअर बर्थ मिलेगी।
लोअर बर्थ मिलेगी सीनियर सिटजन को
दरअसल कुछ दिन पूर्व ट्विटर पर यह सवाल एक यात्री ने भारतीय रेलवे से पूछा है और कहा है कि ऐसा क्यों है कि इसे ठीक किया जाना चाहिये यात्री ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को टैग करते हुए लिखा है कि सीट आवंटन को चलाने का क्या तक हैं, मैंने 3 सीनियर सिटीजंस के लिये लोअर बर्थ प्रेफरेंस के साथ टिकट बुक की थी। तब 102 बर्थ मुहैया थी। बावजूद इसके उन्हें मिडिल बर्थ, अपर बर्थ और साइड लोअर बर्थ दी गयी। आपको इसे सुधारना चाहिये।
रियायतें वापिस सीनियर सिटीजंस के लिये
आपको बता दें कि भारतीय रेलवे ने पिछले वर्ष कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए गैर-जरूरी यात्रा को हतोत्साहित करने के लिये सीनियर सिटीजंस नागरिकों समेत कई श्रेणियों के लोगों के रियायती टिकटों को निलंबित कर दिया था। रेलवे ने यह भी कहा कि सीनियर सिटीजंस नागरिकों के लिये रियायतें वापिस ले ली गयी हैं क्योंकि कोविड़-19 वायरस के कारण फैलने और मृत्यु दर का जोखिल उस श्रेणी में सबसे अधिक है। कोविड़-19 के संबंध में जारी स्वास्थ्य परामर्श और यात्रियों के लिये कोई रियायती अनारक्षित टिकट प्रणाली (यूटीएस) और यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) टिकट नहीं हैं। छात्रों को छोड़कर यात्रियों की 4 श्रेणियों में दिव्यांगजन और 11 श्रेणी के मरीजों को जारी किया जायेगा।
आईआरसीटीसी का जबाव
यात्री के इस सवाल पर आईआरसीटीसी ने ट्विटर पर अपनी सफाई दी है। आईआरसीटीसी ने जवाब दिया कि महोदय, लोअर बर्थ-सीनियर सिटीजंन कोटा बर्थ केवल 60 वर्ष और उससे ज्यादा 45 वर्ष और उससे अधिकक की महिला आयु के लिये निर्धारित निचली बर्थ हैं। ज बवह अकेले या दो यात्री (एक टिकट पर यात्रा करने वाले मानदण्डों के तहत) यात्रा करते हैं। आईआरसीटीसी ने आगे कहा है कि अगर 2 से ज्यादा सीनियर सिटीजन या एक सीनियर सिटीजन है और दूसरा सीनियर सिटीजन नहीं हैं तो सिस्टम इस पर विचार नहीं करेगा।

