Newsराष्ट्रीय

भाजपा ने 8, जेएमएम ने 7 और सपा ने 6 के अलावा झारखं डमें किसी पार्टी ने कितने दलबदलुओं को दिया टिकट

नई दिल्ली. झारखंड विधानसभा चुनाव में झारखंड में विधानसभा की 81 सीटों के लिये चुनाव हो रहे हैं। 2 चरणों में हो रहे चुनाव के लिये नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गयी है और किस पार्टी से किस सीट पर कौन मैदान में है। इसे लेकर भी तस्वीर साफ हो गयी है। इस चुनाव में भी दलबदुओं की चांदी दिखाई दे रही है। सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की अगुआई वाला इंडिया ब्लॉक हो या विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अगुआई वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) दोनों ही गठबंधन दलबदलुओं पर मेहरबान रहें हैं।
सूबे मंें इंडिया ब्लॉक की अगुआई कर रही जेएमएम ने 7 दलबदुओं पर दांव लगाया है। जेएमएम ने भाजपा छोड़कर आये 4, ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन से आये 2 और आरजेडी से आये एक नेता को टिकट दिया है। पार्टी की जामा सीट से उम्मीदवार लुईस मरांडी, सरायकेला से गणेश महली, जमुआ से केदार हाजरा और भवनाथपुर से अनंत प्रताप देव भाजपा से आये हैं। जेएमएम ने राजमहल से एमटी राजा और चंदनकियारी से उमाकांत रजक को टिकट दिया है जो आजसू से पार्टी में आये है। आरजेडी के उदयशंकर सिंह को भी जेएमएम ने सारठ सीट से टिकट दिया है।
जेएमएम की गठबंधन सहयोग कांग्रेस ने 2 दलबदलुओं को उम्मीदवार बनाया गया है। पांकी सीट पर भाजपा से आये लाल सूरज और छतरपुर सीट पर आरजेडी से आये राधाकृष्ण किशोर का उतारा है। जेएमएम की अगुआई वाले गठबंधन की 2 प्रमुख पार्टियों ने 9 दलबदलुओं को टिकट दिया है तो वहीं विपक्षी एनडीए की अगुवा भाजपा ने अकेले ही दूसरे दलों से आये 8 नेताओं को चुनाव मैदान में उतारा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al pokerklas superbetin pashagaming matbet matbet betsat hızlıcasino pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet