LatestNewsराष्ट्रीय

भाजपा गोड़से की विचारधारा की पार्टी है-राजमणि पटेल, राज्यसभा सांसद

भाजपा गोड़से की विचारधारा की पार्टी है
ग्वालियर. देश बर्बादी के कगार पर है, जिस विचारधारा को लेकर आजादी लड़ाई लड़ी और जिन्होंने देश को आजादी दिलाई। इसके अलावा किसान गरीब और दलितों के साथ भाजपा विश्वासघात कर रही है और भाजपा गोड़से की विचारधारा की पार्टी है, प्रजातांत्रिक नीतियों पर भाजपा का भरोसा नहीं है। कांग्रेस की जिस विचारधारा ने देश को आजाद कराया भाजपा उसी विचारधारा को कमजोर कर रही है इसी विचारधारा ने करोड़ों रूपये देकर मप्र में कांग्रेस की सरकार गिराई यह आरोप राज्यसभा सांसद और मप्र के पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष, राजमणि पटेल ने कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में पत्रकारों से चर्चा करते हुए आरोप लगाये। पत्रकारावार्ता में अमरसिंह माहौर, महाराजसिंह पटेल, इब्राहिम पठान आदि मौजूद रहें।
राजमणि पटेल ने एक अन्य सवाल के जबाव में कहा कि अभी हाल में संसद में मास्क लगाकर आये सांसदों का मजाक उड़ाया गया है और उनसे मास्क हटा कर संसद में आने के लिये कहा गया है। अभी हम गांव गांव जाकर प्रजातंत्र कमजोर करने वाली भाजपा के बारे गांव वासियों को सच बताने का काम आन्दोलन कर के बता रहें और हम इस अभियान को तेज गति से चलाने वाले हैं। अंत में कांग्रेस नेता बृजमोहन परिहार के निधन पर दो मिनट का मौन धारण करके श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *