ब्लैकस्पॉट खत्म करने सिकरौदा तिराहे पर फ्लाईओवर निर्माण शुरू
ग्वालियर। शहर के मालवा कॉलेज के सामने स्थित सिकरौदा तिराहा लंबे समय से दुर्घटनाओं का ब्लैक स्पॉट बना हुआ था। ब्लैक स्पॉट होने की वजह आये दिन दुर्घटना हो रही थी इसलिये MP भारत सिंह ने सिकरौदा तिराहे को दुर्घटना मुक्त के लिये फलाईओवर निर्माण कराया जा रहा हइस तिराहे पर आए दिन सड़क हादसे हो रहे थे, जिससे वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
दुर्घटनाओं को रोकने और क्षेत्र को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से MP भारत सिंह के प्रयासों से सिकरौदा तिराहे को दुर्घटना मुक्त करने के लिए फ्लाईओवर का निर्माण कराया जा रहा है। फ्लाईओवर बनने से तेज रफ्तार वाहनों और भारी यातायात के कारण होने वाली दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगेगी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मालवा कॉलेज के सामने सड़क की बनावट और ट्रैफिक दबाव के चलते यह स्थान लंबे समय से खतरनाक बना हुआ था। फ्लाईओवर निर्माण से न सिर्फ हादसे कम होंगे, बल्कि यातायात भी सुचारु होगा।

