बॉलीवुड में एक्ट्रेसेज का करते थे उपयोग, बॉलीवुड में हीरो से कम पैसे मिलते थे-मंदाकिनी
नई दिल्ली. वेटरन एक्ट्रेस मंदाकिनी ने वर्ष 1985 में मेरा साथी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। लेकिन पहचान उन्हें राजकपूर की फिल्म राम तेरी गंगा मैली हो गयी से मिली थी। उस दौर के कम समय की हिट एक्ट्रेस मानी जाने वाली मंदाकिनी ने हाल ही में दिये एक इंटरव्यू में मंदाकिनी ने खुलासा किया है कि उस वक्त एक फीमेल का फिल्म करने के लिये एक से डेढ़ लाख रूपये ही मिलते थे।
बॉलीवुड में आई-कैंडी होती थी हीरोइन
यह बातें कई बार बॉलीवुड के बारे में कहीं जाती है कि अभिनेत्री को आईकैंडी की तरह देखा जाता रहा है। उन्हें हीरो के मुकाबले कम आंका जाता है। वहीं वेतन भी हीरो के मुकाबले में आधा मिलता है। पिंकविला को दिये गये इंटरव्यू में मंदाकिनी ने बताया कि उस दौर में एक्ट्रेस को अधिक फीस नहीं दी जाती थी। उनका सिर्फ उपयोग किया जाता था। मंदाकिनी ने कहा-हमारे दिनों में हीरोइन्स बहुत अधिक डिमांड में नहीं थी। उन्हें सिर्फ कुछ गानों और रोमांटिक सीन्स के लिये उपयोग कियाजाता था। जब हम फिल्मों में काम किया करते थे। हमें पूरी फिल्म के लिये एक से डेढ़ लाख ही फीस मिला करती थी।
बॉलीवुड़ की तैयारी में हैं मंदाकिनी
इससे पहले भी एक इंटरव्यू में मंदाकिनी ने अपने बॉलीवुड में वापिसी को लेकर बात कही थी। मंदाकिनी ने बताया था कि उनके दिमाग में बहुत पहले से ही अपनी वापिसी को लेकर प्लानिंग कर ली थी। मंदाकिनी ने कहा था कि यह मेरे दिमाग में था कि मरे बच्चे अब बड़े हो गये हैं तो मैं फिल्मों में वापिसी कर सकती हूं। मैं इस बारे मे ंतब से सोच रही थी। जब से मैं साजन से मिली थी। हम एक दूसरे को अपनी शुरूआती दिनों से जानते हैं। जब हम पहली बार मुंबई आये थे। उन्होंने तुरंत मुझे इस गाने का आइडिया दिया था।
राम तेरी गंगा मैली से बेंचमार्क सेट करने वाली अभिनेत्री मंदाकिनी ने कई फिल्में की। लेकिन जल्द ही शादी कर बॉलीवुड को अलविदा भी कह दिया। आखिरी बार मंदाकिनी 1996 में आइयी जोरदार में दिखी थी। लम्बे समय के बाद मंदाकिनी ने मां ओ मां से इंडस्ट्री में वापिसी की। मंदाकिनी ने इस गाने के साथ ही अपने बेटे रबिल ठाकुर को भी लांच किया हैं।

