LatestNewsराष्ट्रीय

बैठक ग्वालियर में प्रारंभ.तीन दिवसीय बैठक में शामिल होने पंहुचे दशभर से किसान प्रतिनिधि

ग्वालियर भारतीय किसान संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा वर्ष 2020 की 3 दिवसीय बैठक का आरंभ आज 28 फरवरी 2020 दिन शुक्रवार को मप्र के ग्वालियर जिले में सरस्वती विद्या मन्दिर केदारपुर में हुआ। 28ए 29 फरवरी और 1 मार्च तक चलने वाले कार्यक्रम में किसानों की समस्याओं और समाधान पर मंथन किया जाएगा।
उद्घाटन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दादाजी महाराज रहे और अध्यक्षता भाकिसं के अध्यक्ष आईएस बसवेगौड़ा ने की। कार्यक्रम में जिले व प्रांतों के 500 से अधिक कार्यकर्ता और पदाधिकारी भाग ले रहे है। कार्यक्रम के पूर्व संत महामण्डलेश्वर दादाजी महाराज किसान संघ के झण्डे का रोहण किया और गौपूजन की। विद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पहले महामण्डलेश्वर दादाजीमहाराज और भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष आईएन बसवैगोड़ा और महामंत्री बद्रीनारायण चौधरी व सभी 4 उपाध्यक्षों ने भारतमाता व भगवान बलराम के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित की। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय महामंत्री बद्रीनारायण चौधरी ने संगठन के वर्ष भर के चले कार्यक्रमों का प्रगति विवरण की रिपोर्ट;प्रतिवेदनद्ध पढ़ी। उन्होंने भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं को अवगत कराया किए किसान संघ की मांगों को भारत सरकार ने बजट 2020 में स्वीकार कर लिया है। उन्होंने बताया कि भारतीय किसान संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी के जन्म शताब्दीवर्ष के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किये गए। भारतीय किसान संघ जैविक कृषि को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण, सेमिनार कार्यक्रम किया। इसका प्रभाव रहा कि धीरे.धीरे देश में जैविक कृषि का विस्तार हो रहा है।

महामंत्री जी ने सरकार से मांग की फसलों को टिड्डी के आक्रमण से बचाव के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की कृषि आवश्ययकता है। उन्होंने मांग की अधिकतम समर्थन मूल्य की नीति को कड़ाई से लागू करे और जो एजेंसी व व्यापारी निर्धारित भाव दर से कम कीमत पर क्रय करेगा और उसके ऊपर उचित कार्यवाही होनी चाहिए।

कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ के मध्य क्षेत्र के अध्यक्ष रामभरोस बासोतिया ने आए हुए आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में भारतीय भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय संगठनमंत्री दिनेश कुलकर्णी, उपाध्यक्ष भईयारामजी मौर्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रभाकर केलकर, कोषाध्यक्ष जुगल किशोर मिश्र व मंत्री सांईरेड्डी सहित अनेक लोग मंच पर उपस्थित थे। संचालन सुश्री सुशीला ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *