बेंगलुरु और पुणे के लिए ग्वालियर से शुरू होगी फ्लाइट
ग्वालियर. राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट के बनने के बाद अब फ्लाइटें बढ़ाने पर जोर दिया जाने लगा है। अभी तक छह शहरों के लिए फ्लाइट का संचालन होता आ रहा है। वहीं अब बेंगलुरु और पुणे के लिए भी फ्लाइट चलाने पर इंडिगो विचार कर रही है। बेंगलुरु के लिए अभी एक फ्लाइट एयर इंडिया की चल रही है। इस हिसाब से बेंगलुरु के लिए आने वाले समय में दो फ्लाइटें हो जाएगी। अगर सब कुछ ठीक रहा तो एक महीने में इंडिगो की पुणे के लिए भी फ्लाइट शुरू हो जाएगी। फ्लाइट शुरू करने को लेकर दो दिन पहले ही इंडिगो कंपनी के अधिकारी से चर्चा हो चुकी है। इससे स्थानीय व्यापार बढ़ाने के लिए फ्लाइट की जरूरत बताई गई।
इन शहरों की चल रही है फ्लाइट
ग्वालियर से मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, इंदौर और अहमदाबाद की फ्लाइट्स चल रही हैं।
पुणे और बेंगलुरु के लिए फ्लाइट शुरू होने पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए इंडिगो के अधिकारियों के साथ बैठक हुई है।– काशीनाथ यादव, डायरेक्टर राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट

