बृजभूषणशरण सिंह पर लगे आरोपों की जांच 7 सदस्यीय कमेटी करेगी, कमेटी में मैरी कॉम, योगेश्वर दत्त शामिल
नई दिल्ली. कुश्ती महासंघ और पहलवानों के बीच विवाद में भारतीय ऑलम्पिक संघ (IOA) ने बड़ा फैसला लिया है। IOA ने WFI प्रमुख बृजभूषणशरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिये 7 सदस्यीय कमेटी गठित की है। इस कमेटी के सदस्यों में मैरी कॉम, डोला बनर्जी, अलकनंदा अशोक, योगेश्वर दत्त, सहदेव यादव और 2 अधिवक्ताओं के नाम शामिल है।
आईओए ने शुक्रवार एक बड़ी बैठक बुलाई थी। सूत्रों के अनुसार आईओए का कहना था कि यह एक गंभीर मामला है। हमले की जांच करने जा रहे हैं। हम सभी संबंधित पक्षों को बुलायेंगे। IOA के सदस्य सहदेव यादव भी जांच कमेटी में हैं। जांच का लेकर कोई समय सीमा तय नहीं की गयी है। इससे पहले खेल मंत्रालय के कुश्ती महासंघ और उसके अध्यक्ष बृजभूषणशरण सिंह को 72 घंटे में स्पष्टीकरण देने के आदेश दिये थे। हालांकि, शुक्रवार को बृजभूषणशरण सिंह की ओर जवाब दाखिल कर दिया गया है। इस संबंध में बृजभूषणशरण के बेटे प्रतीक भूषण सिंह ने जानकारी दी है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने भी एक नोटिस जारी किया गया था।

