बुलेट ट्रेन के निर्माणाधीन ब्रिज के हिस्से गिरने से 3 श्रमिकों की मौत
आणंद. गुजरात के आणंद में मंगलवार को बुलेट ट्रेन के लिये बनाये जा रहे ट्रैक का एक पुल गिर गया है। वासद के पास यह हादसा हुआ है, इसमें 3 श्रमिकों की मौत हो गयी है। 4 श्रमिकों के दबे होने की खबर थी। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड सहित आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे है।
आणंद के एसपी गौरव जासानी ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वासद गांव के पा बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के काम के बीच यह हादसा हुआ है। इसमें 2 लोगों का रेस्क्यू किया गया और मलबे को हटाया जा रहा है।बता दें कि बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए गुजरात के नवसारी जिले में खरेरा नदी पर पुल का निर्माण कार्य 29 अक्टूबर को पूरा हो गया था. कॉरिडोर के लिए वापी और सूरत बुलेट ट्रेन स्टेशन के बीच सभी नौ (09) नदी पुलों का निर्माण किया जा चुका है. गुजरात राज्य में 20 नदी पुलों में से 12 नदी पुल का निर्माण पूरा किया जा चुका है. यह गुजरात राज्य में 20 नदी पुलों में से पूरा किया गया 12वां नदी पुल है।

