Newsअंतरराष्ट्रीय

डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति होंगे, ट्रम्प बोले-भगवान ने मेरी जान इसलिये बचाई थी

वॉशिंगटन. डोनाल्ड ट्रम्प का अमेरिका का राष्ट्रपति बनना तय हो गया है। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद ट्रम्प ऐसे पहले राष्ट्रपति बन गये है। जिन्होंने 4 वर्ष के अंतराल पर दोबारा जीत हासिल की है। ट्रम्प 2016 में पहली बार राष्ट्रपति बने थे। 2020 का चुनाव वह जो बाइडेन से हार गये थे। 132 वर्ष पूर्व ग्रोवर क्लीवलैण्ड 2 बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने थे। उन्होंने 4 साल के अंतराल पर 1884 और 1892 के राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की थी।
ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी की बहुमत
अमेरिका की 538 सीटों में से ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी बहुमत 270 सीटों से सिर्फ 3 सीटें दूर है। अब तक रिपब्लिकन को 267 सीटों पर जीत मिल चुकी है। वहीं, कमला हैरिस की पार्टी 224 सीटों पर जीत दर्ज की है। दोनों के बीच सिर्फ 43 सीटों का फर्क है। हालांकि बचे हुए सभी 5 राज्यों में ट्रम्प बढ़त बनाये हुए है। ऐसे में कमला कड़ी टक्कर देने के बावजूद चुनाव लगभग हार चुकी है। राष्ट्रपति चुनाव के साथ ही अमेरिकी संसद के दोनों सदन सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव के भी चुनाव हुए है। रिपब्लिकन पार्टी को सीनेट में बहुमत मिल गया है और हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव में लीड कर रही है।
अमेरिका को महान बनाऊंगा-ट्रम्प
जीत के बाद अमेरिकी लोगों को संबोधित करते हुए ट्रम्प ने कहा- एक बार फिर से अमेरिका को महान बनाऊंगा। भगवान ने मेरी जान इसी दिन के लिए बचाई थी। ट्रम्प पर 13 जुलाई को पेंसिलवेनिया में हमला हुआ था। इसमें एक गोली उनके कान को छूकर निकल गई थी। हमले में उनकी जान बाल-बाल बची थी।
ट्रम्प बोले- असंभव को संभव कर दिखाया
चुनाव में जीत तय होने के बाद ट्रम्प ने अमेरिका के लोगों को शुक्रिया कहा है। उन्होंने कहा- हमने वो कर दिखाया जो लोगों को असंभव लग रहा था। मैं देश की सभी समस्याओं को दूर करूंगा। अलास्का, नेवादा और एरिजोना में जीत हासिल करना मेरे लिए बड़ी बात है। यह अविश्वसनीय है। ट्रम्प ने कहा कि मैं अमेरिकी लोगों के परिवार और उनके भविष्य के लिए लड़ूंगा। अगले 4 साल अमेरिका के लिए अहम हैं। ट्रम्प ने कहा कि यह अमेरिका के इतिहास की सबसे शानदार जीत है। ट्रम्प ने इलॉन मस्क की तारीफ करते हुए कहा- इलॉन एक स्टार हैं। चुनाव प्रचार में उन्होंने रॉकेट की तरह उड़ान भरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al pokerklas superbetin pashagaming matbet matbet betsat hızlıcasino pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet