Newsमप्र छत्तीसगढ़

बदमाशों ने जमकर की फायरिंग करते 15 मिनट मचाया उत्पात, 5 गिरफ्तार, 9 पर FIR

वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। - Dainik Bhaskar

मुरैना. राठौर कॉलोनी में बुधवार को उस समय दहशत फैल गयी। जब एक दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने फायरिंग और लाठियां चलाते हुए एक घर में जबरन घुस गये और बगल वाले घर में तोड़फोड़ कर दी। लगभग 15 मिनट तक चले इस तांडव से इलाके के लोगों में दहशत में है। घटना की खबर मिलने के बाद पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कुल 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी है। मामला मुन्ना सटोरिया नामक व्यक्ति से जुड़ा बताया जा रहा है। बुधवार की दोपहर में राठौर कॉलोनी की धर्मशाला वाली गली में अचानक गोलियां चलने लगी। एक दर्जन से ज्यादा बदमाश हाथ में कट्टे और लाठियां लेकर आ गये। उन्होंने गोलियां चलाई और राकेश राठौर के घर में जबरन घुस गये। आरोप है कि उन्होंने महिलाओं से बदमाशी की । इसके बाद पड़ोस में बने राकेश के भाई के घर में तोड़फोड की और गोलियां चलाई। 15 मिनट तक दहशहत का यह तांडव चला रहा।
हाथ जोड़ता रहा, भाई के घर में की तोड़फोड़
पीड़ित राकेश राठौर के अनुसार, “बुधवार को उसके घर में हथियार बंद बदमाश गोलियां चलते हुए जबरन घुस गए, महिलाओं से बत्तमीजी की। बदमाशों की नियत क्या थी अभी तक पता नहीं चला। मैं उनके हाथ जोड़ता रहा कि हुआ क्या है लेकिन कोई कुछ नहीं बोला। फिर मेरे बगल से मेरे छोटे भाई का मकान है उसमें तोड़फोड़ की गई। मेरा भाई बाहर अपने काम पर गया था। मैं पहचानता सभी को हूं ये इस इलाके के छठे हुए बदमाश है आम इंसान का इन्होंने जीना मुश्किल किया हुआ है। इस तरह गोलियां चलाना दहशत फैलाना यही काम है। घटना मेरे घर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *