Newsराजनीतिराज्य

फायर NOC नहीं होने पर विंडसर हिल का ऑफिस एवं क्लब हाउस सील, परम फूड एवं तनुष्का ऑटोमोबाइल से वसूली 6 लाख 21 हजार रूपये की पेनल्टी

ग्वालियर – नगर निगम ग्वालियर के फायर अमले द्वारा आज शुक्रवार को परम फूड का निरीक्षण किया तथा अग्निशमन व्यवस्था पूर्ण नहीं करने पर जुर्माने की कार्यवाही की गई। इसके साथ ही फायर एनओसी न होने पर विंडसर हिल का ऑफिस एंव क्लब हाउस सील किया गया। कार्यवाही के दौरान नोडल अधिकारी श्री राजू गोयल, सहायक फायर ऑफीसर विवेक दीक्षित एवं मदाखलत सहित फायर अमला मौजूद रहा।
फायर ऑफीसर उमंग प्रधान ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह एवं अपर आयुक्त मुनीश सिंह सिकरवार के निर्देशानुसार फायर अमले के साथ शहर में संचालित दुकानों, शोरूम, गोदाम आदि का निरीक्षण किया जा रहा है। जिसके तहत आज परम फूड का निरीक्षण कर फायर सेफ्टी से जुडे उपकरण देखे तथा फायर एनओसी न होने पर शासन नियमानुसार पेनल्टी एवं निर्धारित शुल्क सहित 2 लाख 63 हजार 147 रूपये संचालक द्वारा चेक उपलब्ध कराया गया।
इसके साथ ही सिटी सेंटर स्थित तनुस्का ऑटोमोबाइल शोरूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फायर एनओसी नहीं होने पर पेनल्टी एवं निर्धारित शुल्क सहित 3 लाख 58 हजार 025 रूपये ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर जमा कराये गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *