LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

प्रेम प्रसंग में मुरैना में की गयी सोनू की हत्या, शादी का लालच देकर बुलाया लड़की के भाईयों ने सिर किया वार

मृतक सोनू शर्मा।ग्वालियर. मुरैना के सोनू शर्मा हत्याकांड का खुलासा हो चुका है और उसकी हत्या उसी लड़की के परिजनों ने की थी। जिसके साथ वह शादी करने जयपुर से मुरैना आया था। वह घायलावस्था में सिकरौदा रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला था और बाद में उसको ग्वालियर जयारोग्य चिकित्सालय से ले जाया गया और वहां पर उसकी मौत हो गयी थी।
छानबीन के दौरान पुलिस ने चश्मदीद गवाह, PM रिपोर्ट व CDR  रिपोर्ट की जांच की गयी और जांच के बाद पाया कि सोनू शर्मा का रामनरेश शर्मा की लड़की रूबी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। लड़की के परिजन तैयार नहीं थे। मामला नहीं सुलझा तो उन्होंने सोनू को रूबी के साथ शादी कराने का लालच देकर मुरैना बुलाया और उसके बाद उसे सिकरौदा रेलवे स्टेशन पर बुलाया। वहां उसके साथ मारपीट की गयी। सिर में धारदार हथियार से हमला किया गया जिससे वह घायल हो गया था।
डसके बाद वह लोग उसे घायलावस्था में छोड़कर चले गये थे। रेलवे (railway) के लोगों ने सोनू के परिजनों को खबर की। परिजन घायल सोनू शर्मा को लेकर ग्वालियर जयारोग्य चिकित्सालय (JAH) ले गये। जहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी थी। ग्वालियर में मामला दर्ज कर लिया गया है। उसके बाद लगभग 200 लोगों ने सिविल लाईन थाने का घेराव किया। लड़की के परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की थी। पुलिस ने इस हत्याकांड के दो 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह है पूरा मामला
युवक सोनू शर्मा पुत्र स्व. बादशाह शर्मा, उम्र 18 वर्ष, निवासी हड़मासी, थाना बागचीनी जयपुर में काम करता था। वह वहां किसी संस्था में कम्प्यूटर ऑपरेटर था। उसके ताऊ के लड़के की सिकरौदा में ससुराल थी। वहीं, रामनरेश शर्मा की लड़की रूबी शर्मा से उसका प्रेम प्रसंग चलता था। वह उससे शादी करना चाहता था। लड़की के माता-पिता ने उसको शादी करने के लिए मुरैना बुुलाया था। वह मुरैना आया, जहां लड़की के परिजनों ने उसे सिकरौदा रेलवे स्टेशन पर बुलाया था जहां उसके साथ मारपीट की गई थी, जिससे मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet perabet matbet matbet giriş egebet perabet madridbet betpas maximcasino pashagaming pashagaming nakitbahis egebet mavibet imajbet casibom jokerbet meritbet perabet