Uncategorized

प्रयागराज हंगामे के मामले में पुलिस ने 50 लोगों को किया गिरफ्तार, 40 बाइकें सीज, तोड़फोड़, आगजनी करने वालों पर लगेगा NSA

प्रयागराज. करछना तहसील के इसौटा गांव में हुए हंगामे के बाद पुलिस एक्शन में है। आगजनी, तोड़फोड़ और पथराव के बाद पुलिस अब बिचोलियों की धरपकड़ में जुट गयी है। उनके खिलाफ एनएसए के तहत कार्यवाही की जायेगी। वहीं, बवाल के बाद घटनास्थल पर लगभग 42 बाइक लावारिस हालत में मिलीं। जिन्हें पुलिस ने सीज कर दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि यह बाइक उपद्रव में आये युवकों की है। जो पुलिस के खदेड़ने पर बाइक छोड़कर ही भाग निकले।
फिलहाल, बाइकों के नम्बर से पता लगाया जा रहा है कि यह गांडि़यां किन लोगों के नाम पर है। इन्हें नोटिस भेजकर पूछताछ के लिये बुलाया जायेगा। पुलिस के अनुसार 50 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। फोटो/वीडियों के आधार पर पकड़ जारी है।
वहीं, आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद का कहना है कि बवाल करने वाले उनकी पार्टी के कार्यकर्ता नहीं थे।  पार्टी कार्यकर्ता 8 घंटे तक सर्किट हाउस में ही उनके साथ शांतिपूर्ण तरीके से बैठे रहे। उन्होंने इस पूरे उपद्रव के पीछे किसी साजिश की ओर इशारा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet casibom virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet imajbet imajbet giriş pashagaming giriş marsbahis marsbahis giriş